Monday, May 29, 2023
-->
know about why chickenpox virus spread and how to protect from it

चिकनपॉक्स निकले तो इन लक्ष्णों पर दें विशेष ध्यान, ऐसे करें इसका इलाज

  • Updated on 8/16/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। चिकनपॉक्स (Chickenpox) जिसे आमतौर पर माता आना भी कहा जाता है। यह एक ऐसी गंभीर समस्या है जिसमें इंसान के चेहरे और शरीर पर कई तरह के लाल चख्ते निकल जाते हैं। यहां तक कि यह रोग इतना गंभीर होता है कि इसमें इंसान को खुजली और जलन जैसी समस्या भी होने लगती है।

Organ Donation Day: 3 लोगों को जीवनदान देकर इस शख्स ने पेश की एक अनुठी मिसाल

अधिकतर मामलों में ऐसा देखा गया है कि चिकनपॉक्स ज्यादातर गर्मी के मौसम में ही फैलता है क्योंकि गर्मी के सीजन में वायरस फैलने की खतरा अधिक बढ़ जाता है। बता दें कि, यह बीमारी वेरीसेला जोस्टर (Varicella joster) नाम के एक वायरस (Virus) के कारण फैलता है जो इंसान के शरीर में रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता को कम कर देता है। ऐसे में इस बीमारी से लड़ने के लिए जरुरी है कि कुछ बातो का खास तौर पर ध्यान रखा जाए। आइए जानते हैं चिकनपॉक्स से कैसे करें बचाव और क्या है उसके लक्ष्ण।

खाली पेट कॉफी का सेवन दिल के लिए हो सकता है घातक, पढ़ें

कैसे होता है चिकनपॉक्स 

  • चिकनपॉक्स की समस्या उन लोगों को ज्यादा होती है जिनके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होता है। 
  • इसके अलावा जिन लोगों की स्कीन सेंसिटिव होती है उनको भी इस बीमारी का खतरा हो सकता है। 
  • इस बीमारी का खतरा उन लोगों को अधिक हो सकता है जो लोग पहले से ही ग्रसित हैं और उनसे ये बीमारी संक्रामक के तौर पर फैलती है।

अगर आपको भी है ये लक्ष्ण तो हो सकता है कैंसर का खतरा

क्या है इसके लक्ष्ण 

  • बुखार 
  • बदन दर्द
  • सिर दर्द
  • शरीर में कमजोरी
  • चेहरे और शरीर पर लाल चख्ते 
  • दानों में खुजली और जलन

बरसात के सीजन में खांसी, जुखाम, बुखार से लड़ने में मदद करता है प्याज का ड्रिंक

कैसे करें इससे बचाव

  • इस बीमारी से बचने के लिए बच्चों को उनके बचपन में ही टीकाकरण करवा देना चाहिए।
  • घर व मरीज के आस-पास की जगहों में ज्यादा से ज्यादा साफ-सफाई रखना चाहिए।
  • मरीज को चिकनपॉक्स से संक्रमित लोगों से दूर रखना चाहिए क्योंकि इससे वायरस फैलने का खतरा रहता है। 
  • इसके अलावा चिकनपॉक्स से संक्रमित मरीजों को ठंडी चीजों का सेवन करना चाहिए और तेल से बने खाने से बचना चाहिए। 
  • चिकनपॉक्स से पीड़ित लोगों के लिए नीम एक लाभकारी दवा है क्योंकि इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टिरियल गुण इससे लड़ने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल के लिए नीम के पत्तों को पीसकर उसे चिकनपॉक्स वाली जगहों पर लगाएं। साथ ही स्नान के लिए भी नीम के पानी का प्रयोग करें।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.