Saturday, Mar 25, 2023
-->
oral health day how to keep your teeth healthy

Oral Health Day: दांतो और मसूड़ो को हेल्थी रखने के लिए इन फूड आइटम्स का करें सेवन

  • Updated on 3/18/2023

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। हर साल 20 मार्च के दिन ओरल हेल्थ डे के रूप में मनाया जाता है।  इस दिन लोगों को ओरल हेल्थ पर ध्यान रखने  के लिए जागरुक किया जाता है। हमारी हेल्थ के लिए दांतों और मसूड़ों का साफ रहना भी बेहद जरूरी है। इसके लिए आपको समय -समय पर चेकअप कराना चाहिए। वहीं शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी से ओरल हेल्थ खराब हो सकती है। आज हम आपको बताने जा रहें कि दांतों को मजबूत बनाने के लिए आपको किन -किन चीजों का सेवन करना चाहिए।

दांतों को हेल्दी रखने के लिए इन चीजों का करें सेवन

ताजे फल
मुंह में दांतों और मसूड़ों को फिट एंड फाइन रखने के लिए ताजे फलों का सेवन करना चाहिए। इन फलों में विटमिन सी और कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसके लिए आप गाजर, संतरा, स्ट्रॉबेरी, कीवी आदि फलों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

नट्स खाएं
बता दें कि दांतों के लिए नट्स काफी लाभदायक होते हैं। साथ ही इसमें आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, विटामिन ई, विटामिन डी, फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं जो हमारे स्वास्थ के साथ-साथ ओरल हेल्थ के लिए लाभदायक होते हैं।

मछली का सेवन करें
मजबूत दांतों के लिए मछली का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। इससे हमारे मुंह में सलाइवा भी बनता है जो दांतों को साफ रखने में मदद करता है।

डेयरी प्रोडक्ट्स का करें इस्तेमाल
ओरल हेल्थ के लिए आप दूध, दही, पनीर को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम और विटामिन सी मसूड़ो के लिए काफी फायदेमंद होता है। 

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.