नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। सर्दियों के मौसम में लोग चाय पीना काफी पसंद करते हैं। लेकिन खाली चाय के साथ लोग कुछ न कुछ खाना भी पसंद करते है। इसमें उनकी फेवरेट च्वाइस रस्क होते है। चाय के साथ कुरकुरे रस्क खाने में एक अलग ही आनंद आता है लेकिन इसका हमारी सेहत पर बेहद खराब असर पड़ता है। खासकर चाय के साथ रस्क खाने के बहुत हानिकारक प्रभाव पड़ते हैं। इसीलिए आज हम आपको रस्क के हानिकारक प्रभावों के बारे में बताने जा रहे हैं।
रस्क खाने के दुष्परिणाम
ब्लड शुगर बता दें कि रस्क में मैदा, चीनी, रिफाइंड तेल के साथ जो ग्लूटेन इस्तेमाल किया जाता है वो काफी खराब क्वालिटी का होता है। जिससे जब लोग इसका सेवन करते हैं तो यह सेहत पर बेहद खराब प्रभाव डालता है। इससे ब्लड़ शुगर लेवल बढ़ने के साथ डायबिटीज होने का खतरा भी बना रहता है।
पेट की समस्या रोजाना रस्क खाने से यह पेट के लिए भी हानिकारक होता है। इससे आंत में खराब बैक्टीरिया बढ़ने के चांस हो जाते हैं। इसके अलावा रस्क खाने से कब्ज की शिकायत भी रहती है।
मोटापा रस्क खाने से शरीर में वजन बढ़ने लगता है क्योंकि इसमें हाई शुगर और रिफाइंड आटा शामिल होता है। जो बढ़ाने का मुख्य काम करते हैं।
पोषक तत्व की कमी आपको बता दें कि रस्क में किसी तरह के भी पोषक तत्व मौजूद नहीं होते है। रस्क केवल रिफाइंड और आटे से बनते हैं जिसमें कोई पोषक तत्व नहीं होते हैं। बल्कि इसे बनाने के दौरान कुछ कैमिकल्स भी यूज किए जाते हैं जो सेहत पर हानिकारक प्रभाव डालते हैं।
रामलीला कमेटियों ने माना BJP का प्रस्ताव, सनातन धर्म विरोधी पुतला दहन...
समाधान के लिए संस्थागत सहयोग जरूरी है: प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़
‘राहगीरी' के लिए कनॉट प्लेस की सड़क बंद करने से व्यापारियों में रोष,...
राहुल गांधी ने पूछा - जातिगत जनगणना से डरते क्यों हैं प्रधानमंत्री...
नर्मदा नदी में बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए गुजरात सरकार का राहत...
देश में एक चुनाव कराने के विषय पर हाई लेवल कमेटी की पहली बैठक
दानिश अली के अशोभनीय आचरण की भी जांच की जाए : भाजपा सांसद निशिकांत...
हिमंत की पत्नी ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के खिलाफ किया मानहानि का...
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ED के समन को झारखंड हाई कोर्ट में दी...
PM मोदी ने वाराणसी में किया अंतररष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास