नई दिल्ली/टीम डिजिटल। ये तो सभी जानते हैं कि नींद पूरी न होने पर शरीर को कई तरह के नुकसान होते हैं। लेकिन अब नए शोध से पता चला है कि नींद में एक छोटी सी परेशानी जैसे सोने में दिक्कत भी महिलाओं में ब्लड प्रेशर बढ़ा देती है।
कोलंबिया यूनिवर्सिटी के एक शोध से पता चला है कि जिन महिलाओं में नींद से जुड़ी छोटी से भी समस्या है उन में बढ़ते ब्लड प्रेशर की समस्या भी देखी गई है।
बड़ी मात्रा में ऐसा हो रहा है कि लोगों को पूरी नींद लेने में परेशानी हो रही है। 50 से 70 मिलियन अमेरिकियों को नींद से जुड़ी समस्याएं होती हैं जिनमें से 30 प्रतिशत को नींद न आने की बीमारी होती है।
IIT छात्रों ने बनाया ऐसा Game, जो तोड़ेगा मासिक धर्म से जुड़ी गलत धारणाएं
इस बारे में विशेषज्ञों का कहना है कि ये बेहद अहम मुद्दा है क्योंकि नींद कम या न आना महिलाओं के दिल के स्वास्थ्य पर सीधे रूप से असर डालता है। उनके अनुसार महिलाओं में पुरुषों के मुकाबले नींद से जुड़ी ज्यादा समस्या होती है। इस शोध के लिए 323 स्वस्थ महिलाओं के सोने के तरीकों और ब्लड प्रेशर को जांचा गया।
इन महिलाओं में नींद न आने से ज्यादा कम नींद आने की या सोने में परेशानी होने की समस्या देखी गई। हालांकि इस बारे में आगे शोध किए जाने हैं लेकिन कहा जा रहा है कि दिल की बीमारी से बचने के लिए पहले नींद से जुड़ी समस्याओं को कम किया जाना चाहिए।
हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट का असर : अडानी ग्रुप ने FPO किया कैंसिल,...
आम चुनाव से पहले बजट 2023 में आयकर मोर्चे पर राहत; बुजुर्गों, महिलाओं...
अमीरों पर कर लगाएं, बुनियादी ढांचे में निवेश करें, नौकरियां पैदा...
बजट 2023 पर विपक्षी दल बोले- केंद्र राज्यों से पैसा ले रहा पर कुछ दे...
बजट 2023: EVM खरीद के लिए करीब 1900 करोड़ रुपये आवंटित
बजट 2023 : सरकार ने खिलौनों पर आयात शुल्क बढ़ाकर 70 प्रतिशत किया
शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को दी मात, सीरीज पर भी...
रक्षा बजट में 13 प्रतिशत की वृद्धि, कुल 5.94 लाख करोड़ रुपये का आवंटन...
भारत को ‘विश्व गुरु' बनाने की राह पर बढ़ाएगा बजट 2023 : उद्योग जगत
मोदी सरकार के बजट 2023-24 में विनिवेश आय का अलग से जिक्र नहीं