नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कुछ लोगों को लगता है कि वजन कम होना या तेजी से बढ़ना ही थायराइड है लेकिन बेहद कम लोग जानते हैं कि थायराइड के कुछ लक्षण बेहद साइंलेट होते हैं। जिन्हें अनदेखा करना आपके लिए मुसीबत खड़ा कर सकता है। थायराइड के बारे में लोगों को जागरुक करने के लिए 25 मई को विश्व थायराइड दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। ऐसे में आज हम आपको थायराइड के कुछ गंभीर लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं।
चिलचिलाती धूप और हीटस्ट्रोक से बचने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय, पूरे सीजन रहेंगे कूल
हाइपरथायरायडिज्म (सुपर एक्टिव) थायराइड के लक्षण - इस प्रकार के थायराइड में व्यक्ति को वजन कम करने में दिक्कत होती है। - जिस व्यक्ति को ये होता है उसी भूख काफी बढ़ जाती है। - इसे सुपर एक्टिव थायराइड कहा जाता है जिसमें दिल की धड़कने अनियमित भी हो सकती हैं। - इससे ग्रस्त व्यक्ति को घबराहट, चिंता, चिड़चिड़ापन आदि हो सकता है। - हाइपरथायरायडिज्म थायराइड में व्यक्ति के शरीर से पसीना ज्यादा निकलने लगता है। - यदि महिलाओं को ये बीमारी होती है तो उनके पीरियड पैटर्न में बदलाव होते रहते हैं। - इसमें व्यक्ति को थकान, कमजोरी, सोने में दिक्कत जैसी कई परेशानियां हो सकती हैं।
हाइपोथायरायडिज्म (कम एक्टिव) के लक्षण - इस तरह के थायराइड में वजन बढ़ाने में परेशानी होती है। - शरीर की त्वचा रुखी हो जाती है और बाल झड़ने लगते हैं। - कम एक्टिव थायराइड से ग्रस्त व्यक्ति की मांसपेशिया दर्द करने लगती हैं और थकावट महसूस होने लगती है। - इस बीमारी में व्यक्ति चीजों को भूलने लगता है और समय- समय पर मूड स्विंग्स होने लगते हैं।
यदि आपको अपने शरीर में ऐसे ही कुछ लक्षण नजर आते हैं तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं और चेकअप भी कराएं। क्योंकि अधिक समय निकलने पर यह बीमारी खतरनाक हो सकती है।
वजन घटाने के लिए खाते हैं चिया सीड्स तो हो जाएं अलर्ट, घेर सकतीं हैं ये परेशानियां
रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा बैठक के नतीजों से पहले शेयर बाजार...
LG और AAP सरकार में IP यूनिवर्सिटी के पूर्वी कैंपस के उद्घाटन को लेकर...
मोदी सरकार के भरोसे पर मान गए पहलवान, 15 जून तक प्रदर्शन स्थगित
RBI ने 8 और कंपनियों को विदेशी मुद्रा कारोबार की सतर्कता सूची में रखा
समीर वानखेड़े को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत देने वाले आदेश को CBI ने...
Meta ने भारत में शुरू की 699 रुपये प्रति महीने में वेरिफाइड अकाउंट...
ICICI बैंक के बोर्ड ने चंदा कोचर को अभियोजित करने की दी मंजूरी : CBI
विपक्ष की बैठक में भाग लेंगे खरगे और राहुल, 'विभाजनकारी ताकतों' को...
दिग्विजय ने ‘जय सियाराम' के नारे पर जोर देते हुए RSS और BJP पर साधा...
भाजपा के विरोध में एक लहर है, देश के लोग बदलाव चाहते हैं : पवार