Sunday, Mar 26, 2023
-->
xbb variant is highly immune evasive first case in india

कोरोना के नए वैरिएंट XBB.1.5 से अमेरिका की हालत खराब, भारत में भी पहले केस की पुष्टि

  • Updated on 12/31/2022

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। कोरोना के नए वैरिएंट XBB.1.5 से अमेरिका की हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इस वायरस की पुष्टि भारत में हो चुकी है। यह वायरस ओमिक्रोन का एक सब-वैरिएंट है जो अमेरिका में तेजी से फैलता जा रहा है। इस समय अमेरिका में 40 प्रतिशत से ज्यादा मामले कोरोना के आ चुके हैं। भारत में भी इस वायरस का मामला समाने आ चुका है।

भारत में पहले केस की हुई पुष्टि 
इस XBB.1.5 वायरस से संक्रमण होने की पुष्टि भारत में भी की गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार गुजरात में इस नए वैरिएंट का पहला केस सामने आया है। अमेरिका में बिगड़ते हुए हालातों को देखते हुए भारत में भी कोरोना से सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। अमेरिका की अलग-अलग जगहों पर वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। वैज्ञानिकों की एक स्टडी के मुताबिक यह XBB.1.5 सब वैरिएंट में हुए नए बदलावों से उत्पन्न हुआ है। इस वायरस में एक अतरिक्त म्यूटेशन को देखा गया है इसीलिए यह तेजी से संक्रमित होता है। साथ ही इसके शरीर में प्रवेश होने की स्थिति में शरीर में कई तरह के रोग फैल सकते है।

नए सब-वैरिएंट में तेजी से फैलने की क्षमता
इस वायरस की बाइंडिंग क्षमता बाकी वायरस से बहुत तेज है इसीलिए यह बहुत तेजी से फैलता है। एक रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका में संक्रमित लोगों की दर में लगातार तेजी आई है। जिससे यह पता चलता है कि यह XBB.1.5  सब वैरिएंट तेजी से लोगों को अपनी चपेट में लेता है। इससे शरीर में कई रोग फैलने की आशंका भी बनी रहती है। एक रिसर्च के मुताबिक यह वैरिएंट शरीर की इम्यूनिटी को भी आसानी से हरा देता है। 

गुजरात में आया पहला मामला 
भारत में इस वायरस का केस सिर्फ गुजरात में देखा गया है। इसके अलावा हालात अभी सामान्य बने हुए हैं। महाराष्ट्र में स्वास्थ्य आधिकारियों के अनुसार यहां केवल XBB नामक वैरिएंट के 275 मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में अभी इस नए सब वैरिएंट का मामला देखने को नहीं मिला है। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि वैरिएंट का प्रभाव भारत में ज्यादा नहीं होना चाहिए, क्योंकि इस वैरिएंट की फैमिली वैरिएंट से लोग पहले ही संक्रमित हो चुके हैं। 
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.