नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बेंगलुरु के कई हिस्सों में बुधवार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की तस्वीर वाले ऐसे पोस्टर लगाए गए, जिन पर ‘पेसीएम’ लिखा हुआ था। इसके बाद नाराज बोम्मई ने जांच के आदेश दिये। मुख्यमंत्री ने इसे ‘छद्म अभियान’ करार देते हुए कहा कि ये न केवल उनकी बल्कि कर्नाटक की छवि भी खराब करते हैं।
AAP को मिल रहे जनसमर्थन को देखकर शाह ने किया गुजरात के स्कूल का दौरा : सिसोदिया
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह मुझे और कर्नाटक को बदनाम करने की सोची-समझी साजिश है। मैंने संबंधित अधिकारियों को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। हम जांच करवाकर पता लगाएंगे कि इसके पीछे कौन लोग हैं।’’’ बोम्मई ने कहा, ‘‘यह सोशल मीडिया पर बेबुनियाद अभियान है। सब जानते हैं कि इस तरह की चीजें कैसे की जाती हैं। लोग भी जानते हैं कि इस तरह का अभियान कैसे चलाया जाता है।’’
रतन टाटा, थामस, मुंडा पीएम केयर्स फंड के ट्रस्टी बोर्ड में शामिल, PM मोदी ने की बैठक
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इसलिए आहत हैं क्योंकि इस तरह के अभियान के कारण उनसे ज्यादा कर्नाटक बदनाम हो रहा है। बोम्मई ने कहा, ‘‘इसलिए, हमने इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने का फैसला किया है।’’ शहर के मध्य क्षेत्र में दिखाई दिये ये पोस्टर ऑनलाइन भुगतान ऐप पेटीएम के विज्ञापनों से मिलते-जुलते थे। पोस्टर में बने क्यूआर कोड के बीच में बोम्मई के चेहरे की तस्वीर लगाते हुए लिखा गया था, च्च्40 फीसदी यहां लिया जाता है।’’ सूत्रों के अनुसार, ‘‘इस क्यूआर कोड को स्कैन करने पर लोग कांग्रेस द्वारा रिश्वतखोरी की शिकायतों के लिए शुरू की गयी 40 प्रतिशत ‘सरकार’ वेबसाइट पर पहुंच जाते हैं।’’
अडाणी समूह ने अंबुजा सीमेंट्स, एसीसी में 13 अरब डॉलर की हिस्सेदारी रखी गिरवी
यह घटनाक्रम कांग्रेस द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ चलाए जा रहे आक्रामक अभियान के बीच हुआ है। पार्टी ने राज्य सरकार पर सार्वजनिक ठेके देने और सरकारी पदों पर भर्ती में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। ठेकेदारों के एक संगठन ने हाल में आरोप लगाया था कि उन्हें लोक निर्माण से जुड़े ठेके हासिल करने के लिए 40 प्रतिशत कमीशन देना होता है। सरकार ने इस आरोप को पूरी तरह खारिज कर दिया। अधिकारियों को घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही शहर से संबंधित पोस्टर हटा दिए गए।
EWS आरक्षण देना एससी, एसटी, ओबीसी आरक्षण को प्रभावित नहीं करता : केंद्र
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया कि यह कांग्रेस की करतूत है। भाजपा के राज्य मीडिया प्रकोष्ठ के प्रभारी करुणाकर खसले ने कहा, ‘‘निस्संदेह यह कांग्रेस की करतूत है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई जांच का आदेश दे चुके हैं और इस शरारत में शामिल लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किये गये हैं।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश इकाई ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि इस कृत्य में शामिल लोगों का पता लगाया जाए। खसले ने कांग्रेस को चुनौती दी कि या तो वह भ्रष्टाचार के सबूत दे या सरकार से माफी मांगे।
विपक्षी नेताओं के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार करवाना केंद्र की प्रमुख परियोजना :पवार
‘इंडिया' गठबंधन के घटक दलों ने राष्ट्रीय स्तर पर जाति आधारित जनगणना...
जदयू को छोड़ने वाले अजय आलोक को भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त...
CBI ने दो मणिपुरी किशोर छात्रों की हत्या के मामले में 4 लोगों को...
बिहार में जाति आधारित आंकड़े आने के बाद राहुल गांधी बोले- भारत के...
गांधीवाद पर पाखंड और गोडसे का महिमामंडन करने वालों को बेनकाब करेगी...
अजय माकन को पवन बंसल की जगह कांग्रेस का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया
बंगाल की जनता के बकाए का भुगतान होने तक आंदोलन जारी रहेगा: TMC नेता...
SEBI ने सूचीबद्ध कंपनियों के लिए अफवाह का खंडन या पुष्टि करने की...
दिल्ली में ISIS का मोस्ट वांटेड आतंकवादी शाहनवाज गिरफ्तार
राहुल गांधी पहुंचे अमृतसर, स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था