नई दिल्ली/टीम डिजिटल। देशभर में जल्द ही कोरोना वैक्सीनेशन (Corona vaccination) शुरू होने वाला है। सभी राज्यों में इसके लिए तैयारी जोरो पर है। वहीं दिल्ली नगर निगम (MCD) के कर्मचारी आज से अपने बकाया वेतन की मांग को लेकर हड़ताल (Strike) पर जा रहे। नगर निमग के करीब 1 लाख कर्मचारी बकाया वेतन की मांग को लेकर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं।
आज से निगम के स्वास्थ्यकर्मी, सफाई कर्मचारी, शिक्षक, इंजीनियर, निगम कार्यालयों में कार्य करने वाले कर्मी सभी हड़ताल पर जा रहे हैं। उनका कहना है कि मेयर से कई दौर की बातचीत के बाद भी जब कोई हल नहीं निकल रहा है, इसलिए वो अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जा रहे हैं।
दिल्ली के कस्तूरबा अस्पताल में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए 25 लोगों पर हुआ ड्राइ-रन
हड़ताल के बारे में दे दी गई है सूचना तीनों निगम में विभिन्न यूनियन के संयुक्त समूह कन्फेडरेशन आफ एमसीडी एम्प्लाइज यूनियंस के संयोजक एपी खान ने कहा कि इस हड़ताल के बारे में उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय समेत तीनो निगमों को सूचित कर दिया था। इसके बाद भी किसी ने उनकी मांगो पर सुनवाई की जहमत नहीं उठाई। करीब 5 महीने से निगमकर्मी बिना वेतन के काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब प्रशासन के पास वेतन देने के लिए पैसा ही नहीं है तो वो हमसे काम ही क्यों करवा रहा है।
आज सभी निगम कर्मचारी सिविल लाइंस जोन में इकट्ठा होंगे और राजनिवास पर धरना देंगे। इसके बाद कोई भी कर्मचारी काम नहीं करेगा। इस हड़ताल को तीनों निगमों की 21 से ज्यादा यूनियनों का समर्थन हासिल है। आज से निगम के कार्यालयो में कोई भी कर्मी काम नहीं करेगा।
ट्रैक्टर मार्च से किसान दिखाएंगे दम, 26 जनवरी के किसान गणतंत्र परेड की होगी रिहर्सल
नर्से अब नहीं लेंगी वैक्सीनेशन में भाग बता दें कि तीनों नगर निगमों की करीब 1 हजार से ज्यादा नर्से कोरोना वैक्सीनेशन में भाग लेने वाली थीं। लेकिन अब वो भी हड़ताल पर जा रही हैं और उनका कहना है कि जब तक वेतन नहीं मिलेगा उनकी हड़ताल जारी रहेगी। वहीं जो शिक्षक ऑनलाइन कक्षाएं ले रहे थे अब वो भी काम बंद कर देंगे। वहीं सफाई कर्मी भी आज से हड़ताल पर जा रहे हैं और उनका कहना है कि जब तक उनका वेतन नहीं मिल जाता वो न तो सफाई करेंगे और न ही दिल्ली में कहीं से कूड़ा उठाया जाएगा।
वहीं दिल्ली उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर जय प्रकाश ने कर्मचारियों से हड़ताल पर न जाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कर्माचारियों का आश्वस्त किया है कि जैसे ही फंड विभिन्न स्थानों से इकट्ठा हो रहा है वैसे- वैसे सभी का वेतन भी दिया जा रहा है। इसके साथ दिल्ली सरकार पर भी बकाया फंड रिलीज करने का दबाव बनाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें:-
शिवसेना ने लोकसभा सांसद मोहन डेलकर की मौत पर चुप्पी को लेकर उठाए सवाल
रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के कहानी संग्रह ‘भीड़ साक्षी है’ पर हुई परिचर्चा
तमिलनाडु में गरजे शाह, कहा- स्टालिन और सोनिया को अपने लाड़ले की...
राहुल गांधी बोले- भाजपा के शासन में बढ़ी अमीरी-गरीबी की खाई
मन की बातः प्रधानमंत्री ने हरिद्वार कुंभ से जोड़ा जल संरक्षण का संदेश
केरल में कांग्रेस प्रभारी अनवर बोले- श्रीधरन का भाजपा में शामिल...
पाकिस्तान ने 17 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया, भारतीय विदेश...
पेपर लीक होने के बाद सेना ने रद्द की भर्ती परीक्षा, उठे सवाल
फिर गुलाम नबी आजाद हुए मोदी के मुरीद, कहा- वे खुद को गर्व से कहते है...
टिकटॉक स्टार Sucide Case: महाराष्ट्र के वन मंत्री ने सौंपा इस्तीफा,...