नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। पंजाब की भगवंत मान सरकार में आज 10 मंत्रियों को शामिल किया गया। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रियों को शपथ दिलाई। सभी 10 मंत्री शपथ ले चुके हैं। 10वें नंबर पर हरजोत सिंह बैंस ने मंत्री पद की शपथ ली। 31 साल के बैंस भगवंत मान कैबिनेट के सबसे युवा मंत्री हैं। नौवें नंबर पर ब्रह्मशंकर जिम्पा ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने पूर्व मंत्री शाम सुंदर अरोड़ा व तीक्ष्ण सूद को होशियारपुर से हराया था।
इसके पहले, आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि पंजाब की कैबिनेट में 10 मंत्रियों को शामिल किया गया है। इन 10 विधायकों को आज पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ दिलाएंगे।
इसके साथ ही कुलतार सिंह संधवा पंजाब विधानसभा के नए स्पीकर होंगे। संधवा ने ट्वीट कर पंजाब विधानसभा का स्पीकर बनाना तय करने के लिए आप के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगंवत मान का शुक्रिया अदा किया है।
मंत्रियों को शपथ दिलाए जाने के बाद आज कैबिनेट की पहली बैठक भी होगी। इस बैठक में 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने सहित कई अहम फैसले हो सकते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्रियों के नाम घोषित कर दिए हैं और उनके फोटो भी जारी कर दिया है।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जिन 10 विधायक के नाम जारी किए हैं, उनमें हरपाल सिंह चीमा विधानसभा हलका दिढ़बा, डा. बलजीत कौर विधानसभा हलका मलोट, हरभजन सिंह ई.टी.ओ. विधान सभा हलका जंडियाला, डा. विजय सिंगला विधानसभा हलका मानसा, लाल चंद कटारूचक्क विधानसभा हल्का भोआ, गुरमीत सिंह मीत हेयर विधानसभा हल्का बरनाला, कुलदीप सिंह धालीवाल विधानसभा हल्का अजनाला, लालजीत सिंह भुल्लर विधानसभा हलका पट्टी, ब्रह्म शंकर जिम्पा विधानसभा हलका होशियारपुर और हरजोत सिंह बैंस विधानसभा हल्का श्री आनंदपुर साहिब से कैबिनेट मंत्री के तौर पर कसम लेंगे।
इससे पहले अमन अराेड़ा, सहित कुछ अन्य नेताओं का मंत्री बनना तय माना जा रहा था। नए मंत्रियों के नामों में महिला नेताओं में प्रो. बलजिंदर कौर और सर्वजीत कौर माणुके के नाम प्रमुख तौर पर लिया जा रहा था। इसके साथ ही नवजाेत सिंह सिद्धू को हराने वाली जीवन ज्योत कौर का नाम भी मंत्री बनाने को लेकर चर्चा में थीं। संगरूर से जीतने वाली नरिंदर कौर भराज को भी मंत्री बनाया जाने की बात कही जा रही थी। बताया जा रहा था कि कुलतार सिंह संधवा, प्रिंसिपल बुधराम, प्रकाश सिंह बादल को हराने वाले गुरमीत खुड्डियां और अनमोल गगन मान और मनजीत सिंह बिलासपुर भी मंत्री बनाए जा सकते हैं।
मंत्रियों के शपथ को लेकर शुक्रवार शाम को चंडीगढ़ में सियासी हलचल तेज हो गई। मंत्री पद के कई दावेदारों यहांं गहमागहमी देखी गई। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ चर्चा व स्वीकृति के बाद मंत्रियों की सूची तय कर ली है। कई विधायकों को मंत्री बनाए जाने की सूचना देने की भी चर्चा है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
Video: रत्ना पाठक ने लगाई एक्टर्स की क्लास, कहा- 'Flight पर करते हैं...
Video: टूट गई 'बिग बॉस 16' की मंडली, MC Stan-अब्दू रोजिक के बीच हुई...
लंदन की सड़कों पर थिरकीं Alaya और मानुषी छिल्लर, करण जौहर ने किया...
राहुल गांधी माफी मांग लें तो संसद में गतिरोध खत्म हो सकता है: हरदीप...
कृति सेनन ने करवाई Surgery? सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
OROP बकाये के भुगतान पर SC का केंद्र सरकार को अहम निर्देश, कही ये बात
International Day of Happiness पर जानें सेहत और खुशी के बीच का खास...
आदित्य रॉय कपूर संग स्पॉट हुईं Vidya Balan, लोगों को पसंद आया...
पंजाबः अमृतपाल के चाचा और चालक का सरेंडर, इंटरनेट पर मंगलवार तक रोक
डिलीवरी राइडर्स के लिए कपिल शर्मा ने रखी 'ज्विगाटो' की खास...