नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। हैदराबाद में कबाड़ गोदाम में बुधवार को तड़के भीषण आग लगने से 11 लोगों की झुलसकर मौत हो गई। दमकल और पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिहार के रहने वाले श्रमिक घटना के समय यहां भोईगुड़ा में गोदाम के ऊपर बने एक कमरे में सो रहे थे।
उन्होंने बताया कि दमकल नियंत्रण कक्ष को तड़के करीब 3 बजकर 55 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली और करीब 7 बजे आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि श्रमिक खुद को नहीं बचा सके क्योंकि वहां केवल एक ही सीढ़ी थी। हालांकि एक व्यक्ति कमरे से कूदकर बचने में सफल रहा।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार आग कबाड़ के गोदाम से शुरू हुई और ऊपर के कमरे में फैल गई। ऐसा प्रतीत होता है कि श्रमिकों ने भागने की कोशिश की, लेकिन सांस के साथ धुआं अंदर चले जाने के बाद वे बेहोश हो गए। उन्होंने कहा कि यह एक हृदय विदारक दृश्य था क्योंकि घटनास्थल पर शवों का ढेर लगा हुआ था।
Telangana | 11 people died after a fire broke out in a scrap shop in Bhoiguda, Hyderabad Out of 12 people, one person survived. DRF reached the spot to douse the fire. A shock circuit could be the reason for the fire. We are investigating the matter: Mohan Rao, Gandhi Nagar SHO pic.twitter.com/PMTIDa5ilg — ANI (@ANI) March 23, 2022
Telangana | 11 people died after a fire broke out in a scrap shop in Bhoiguda, Hyderabad Out of 12 people, one person survived. DRF reached the spot to douse the fire. A shock circuit could be the reason for the fire. We are investigating the matter: Mohan Rao, Gandhi Nagar SHO pic.twitter.com/PMTIDa5ilg
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान के लिए डीएनए जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही आग के कारणों का पता चलेगा। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने घटना पर दुख व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिवार को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
उन्होंने मुख्य सचिव सोमेश कुमार से कहा कि वे मृतकों के शवों को बिहार में उनके मूल स्थानों पर भेजने की व्यवस्था करें। घटनास्थल का दौरा करने वाले कुमार ने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएंगे।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
हाई कोर्ट ने सिसोदिया से पूछा - आबकारी नीति इतनी अच्छी थी तो वापस...
संसद में ‘राजदंड' स्थापित करना नए भारत का हिस्सा और ‘हिंदू राष्ट'...
राज्यपाल पुरोहित ने पंजाब विश्वविद्यालय का मुद्दा सरकारों के पाले में...
भाजपा सांसद मेनका गांधी बोलीं- मुझे भरोसा है कि पहलवानों को न्याय...
NCERT ने 10वीं कक्षा की पाठ्यपुस्तकों से लोकतंत्र के समक्ष चुनौतियां...
अध्यादेश मुद्दे पर AAP को समर्थन पर कांग्रेस नेतृत्व के फैसले के...
Deepika को याद आया अपना पुराना प्यार, Ranbir Kapoor संग शेयर की यह...
'फैमिली मैन' से लेकर 'मिर्जापुर' तक, इन 5 सुपरहिट वेब सीरीज के आने...
नेपाल के प्रधानमंत्री से मिले PM मोदी, कहा- रिश्तों को देंगे हिमालय...
Varun Tej इसी महीने अपनी गर्लफ्रेंड संग करने जा रहे हैं सगाई, सामने...