Sunday, Sep 24, 2023
-->
131 personnel of maharashtra police died by coronavirus djsgnt

महाराष्ट्र पुलिस पर टूटा कोरोना का कहर! अब तक 131 कर्मियों ने गंवाई जान

  • Updated on 8/20/2020

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। कोरोना वायरस (Corona Virus) का कहर थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। आए दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि महाराष्ट्र पुलिस में पिछले 24 घंटे में 117 नए केस पाए गए हैं, वहीं 2 कर्मी की मौत हो गई। नए केस सामने आने के बाद संक्रमित पुलिसकर्मी की संख्या 12,877 हो गई है। जबकि 131 जवानों ने अपनी जान गंवा दी है।

महाराष्ट्र में संक्रमितों आंकड़ा 6 लाख 60 हजार पार
वहीं पूरे महाराष्ट्र राज्य की बात करें तो यहां पर कोरोना संक्रमितों की संख्या 6,28,642 है। इस समय यहां पर सक्रिय मामलों की संख्या 1,60,413 है। वहीं 4,46,881 लोग वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 21,033 लोग कोरोना की चपेट में आने के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

सुशांत सिंह राजपूत मामला: जांच के लिए मुंबई जाएगी CBI की टीम

मुंबई में अब तक 7,268 की मौत
मुंबई में संक्रमितों की संख्या पहुंच 1,31,542 गई है। यहां पर अब तक 7,268 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि रातह की बात ये है कि यहां पर 1,06,057 लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। मुंबई में इस वक्त सक्रिय मामलों की संख्या 17,914 है। 

यहां पढ़े कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें...

comments

.
.
.
.
.