नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। केंद्र सरकार ने बाबा साहब भीम राव आम्बेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को अपने सभी कार्यालयों में छुट्टी की घोषणा की है। कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई। केंद्र सरकार ने बैंकों के लिए भी यह छुट्टी अधिसूचित की है। इसलिए केंद्र सरकार के कार्यालय एवं बैंक मंगलवार को बंद रहेगी।
सावधान! नोटों से भी फैल सकता है कोरोना, आरबीआई ने बताए बचाव के उपाय
14 अप्रैल को जयंती होती है गौरतलब है कि भारतीय संविधान के रचयिता, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक बाबा भीमराव आंबेडकर की 14 अप्रैल को जयंती है। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री और भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार थे। भारत को संविधान देने वाले डॉ भीमराव का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश के एक गांव में हुआ था। वे अपने माता-पिता की 14वीं और आखिरी संतान थे।
क्या है हर्ड इम्युनिटी, जो कर सकती है कोरोना वायरस के डर का खात्मा!
बाबा साहिब का जन्म महार जाति में हुआ था, जिसे उस समय अछूत और निम्न वर्ग का माना जाता था। बचपन से ही उन्होंने अपने और अपने परिवार के साथ सामाजिक और आर्थिक तौर पर भेदभाव होते हुए देखा था, जिससे उनका मन बेहद दुखी और आहत रहता था। उन्होंने हिंदू धर्म में व्याप्त छूआछूत, दलितों, महिलाओं और मजदूरों से भेदभाव जैसी कुरीति के खिलाफ आवाज बुलंद की।
UP: दूसरे चरण में इन 8 सीटों पर टक्कर, जानें मतदाताओं के किस ग्रुप के हाथों में फैसला
दलितों को सम्मान देने का किया प्रयास सामाजिक स्तर पर दलितों को सम्मान दिलवाने का उन्होंने अथक प्रयास किया। आर्थिक मुश्किलों से जुझते हुए भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी और डट कर परेशानियों का सामना किया। गरीबी, बहिष्करण, लांछन से भरा बचपन मन के एक कोने में दबाये हुए आंबेडकर ने देखा था कि उनके जैसे करोड़ों लोग भारत में किस प्रकार का जीवन जी रहे हैं। उनके जीवन और आत्मा में प्रकाश केवल शिक्षा ही ला सकती है। यही शिक्षा उन्हें दासता से मुक्त कर सकती है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की तबियत बिगड़ी, लाये गए रांची से दिल्ली...
राजधानी में Corona के कुल 197 नए मामले, 10 लोगों की मौत
किसानों ने देहरादून-दिल्ली हाईवे किया जाम, राजधानी की सीमाएं रही सील
दिल्ली पुलिस ने किसानों को ट्रैक्टर रैली की दी अनुमति,राकेश टिकैत ने...
हलवा सेरेमनी से बजट कार्यक्रम की शुरुआत,वित्त मंत्री समेत वरिष्ठ...
मोदी के मंच से नाराज ममता ने दिखाया तेवर, भाषण देने से किया मना
'पराक्रम दिवस' पर PM मोदी- नेताजी फौलादी इरादों वाले व्यक्ति
तमिलनाडु में PM पर गरजे राहुल- तमिलनाडु की बेज्जती करते हैं, CBI, ED...
Signal पर आए WhatsApp जैसे ये नए फीचर्स, अब यूजर्स को मिल सकेगी ऐसे...
Bollywood Bulletin: एक क्लिक में पढ़ें, फिल्मी जगत की Top खबरें