नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘तानाशाही' के खिलाफ आवाज उठाने की कवायद के तहत 14 विपक्षी दलों ने केंद्रीय जांच एजेंसियों की कथित मनमानी के विरुद्ध उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। आप की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा एक ऐसी ‘‘वॉशिंग मशीन'' बन गई है, जो आरोपी राजनीतिक नेताओं के सभी दाग उस वक्त धो देती है, जब वे (आरोपी नेता) भगवा पार्टी का दामन थाम लेते हैं।
मोदी के नेतृत्व में देश को बर्बाद करने की कोशिश की जा रही है: केजरीवाल
आप, कांग्रेस के नेतृत्व वाले उन 14 राजनीतिक दलों में शामिल है, जिन्होंने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ विभिन्न केंद्रीय जांच एजेंसी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया। इन याचिकाकर्ताओं ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी एजेंसी द्वारा गिरफ्तारी से पहले और बाद में अमल में लाये जाने वाले दिशानिर्देश जारी करने का न्यायालय से अनुरोध किया है।
दिल्ली पुलिस ने PM मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने के आरोप में 6 लोगों को किया गिरफ्तार
शीर्ष अदालत पांच अप्रैल को उनकी याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गयी है। आतिशी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाना भाजपा की तानाशाही, भाजपा द्वारा विभिन्न केंद्रीय एजेंसी के दुरुपयोग के विरोध का एक प्रयास है।'' उन्होंने आगे कहा, ‘‘भाजपा एक वॉशिंग मशीन है। वे (भाजपा) विपक्षी नेताओं पर दबाव बनाने और उन्हें फंसाने के लिए मामले दर्ज करते हैं। एक बार जब वे भाजपा में शामिल हो जाते हैं, तो सभी मामले खत्म हो जाते हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और शुभेंदु अधिकारी भाजपा में शामिल हो गए और उनके खिलाफ मामले खत्म हो गए।''
निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति पर उच्चतम न्यायालय के आदेश की हो रही समीक्षा : सरकार
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
LG और AAP सरकार में IP यूनिवर्सिटी के पूर्वी कैंपस के उद्घाटन को लेकर...
मोदी सरकार के भरोसे पर मान गए पहलवान, 15 जून तक प्रदर्शन स्थगित
RBI ने 8 और कंपनियों को विदेशी मुद्रा कारोबार की सतर्कता सूची में रखा
समीर वानखेड़े को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत देने वाले आदेश को CBI ने...
Meta ने भारत में शुरू की 699 रुपये प्रति महीने में वेरिफाइड अकाउंट...
ICICI बैंक के बोर्ड ने चंदा कोचर को अभियोजित करने की दी मंजूरी : CBI
विपक्ष की बैठक में भाग लेंगे खरगे और राहुल, 'विभाजनकारी ताकतों' को...
दिग्विजय ने ‘जय सियाराम' के नारे पर जोर देते हुए RSS और BJP पर साधा...
भाजपा के विरोध में एक लहर है, देश के लोग बदलाव चाहते हैं : पवार
केजरीवाल को मिला केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ अखिलेश यादव का साथ