Thursday, Sep 28, 2023
-->

भारत-यूरोपीय संघ शिखर बैठक शुरू, EU के नेताओं से मिले PM मोदी

  • Updated on 10/6/2017

Navodayatimesनई दिल्ली/टीम डिजिटल। आज से 14वां भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्‍मेलन नई दिल्ली में शुरू हो गया है। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी मौजूद हैं। सम्मेलन के शुरु होने से पहले पीएम मोदी ने यूरोपीय संघ के अध्यक्ष डोनाल्ड फ्रैंसिसजेक टस्क और यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जीन क्लॉड जंकर से मुलाकात की। 

माना जा रहा है कि भारत-यूरोपीय संघ दोनों ही इस सम्मेलन में लंबे समय से विचाराधीन मुक्त व्यापार समझौते की बाधाएं दूर करने के उपायों समेत अनेक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। बता दें कि द्विपक्षीय  व्यापार के मामले में यूरोपियन संघ भारत का सबसे बड़ा क्षेत्रीय साझीदार है और 2016 में दोनों के बीच 88 बिलियन डॉलर का व्यापार हुआ था।

महात्मा गांधी हत्या मामले की जांच के रिव्यू अपील पर SC ने पूछा ये सवाल

यूरोपियन यूनियन के प्रमुख जीन क्लाड जंकर और यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क इस शिखर सम्मलेन में भाग ले रहे हैं। यूरोपियन कमीशन की उपाध्यक्ष फेडेरिका मोघेरिनी और  सुरक्षा नीति से जुड़े कमीशन के प्रतिनिधि भी इसमें   शामिल हैं। इस  शिखर सम्मेलन का उद्देश्य भारत-यूरोपियन संघ की रणनीतिक साझेदारी को और आगे ले जाना है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.