नई दिल्ली/अनुराग जैन। राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाके में गलघोंटू यानी डिप्थीरिया का कहर मासूमों की जान ले रहा है। जीटीबी नगर स्थित महर्षि वाल्मीकि संक्रामक रोग अस्पताल में 20 दिन में 15 बच्चों की मौत से हड़कंप मच गया है।
यूपी के बुलंदशहर, गाजियाबाद और दिल्ली के बच्चे इस रोग का शिकार बन रहे हैं। इस बीमारी के चलते कई बच्चों की मौत भी हो चुकी है। मरने वाले बच्चों की उम्र 2 से लेकर 10 साल तक है। मृतकों में दिल्ली की रहने वाली एक बच्ची शिफा (6 वर्ष) भी है। वह जीवन पार्क की रहने वाली थी। बाकी बुलंदशहर और गाजियाबाद के हैं।
मुहर्रम पर आज देशभर में निकलेंगे ताजिया जुलूस, इस रास्तों पर लग सकता है जाम
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुशील गुप्ता का कहना है कि इन बच्चों को डिप्थीरिया का टीका नहीं लगा था। जब इन्हें अस्पताल लाया गया तब तक इनका संक्रमण काफी बढ़ चुका था। ऐसे में इन बच्चों को बचाया नहीं जा सका। एक बच्ची की मौत एलएनजेपी अस्पताल ले जाने के बाद हुई।
आंकड़ों के मुताबिक वाल्मीकि संक्रामक रोग अस्पताल में डिप्थीरिया से पीड़ित 85 बच्चे भर्ती हैं। इनमें से 6 मरीज दिल्ली के हैं जबकि अन्य उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, बुलंदशहर, सहारनपुर और मुरादाबाद आदि जिलों से यहां लाए गए हैं। बीमार बच्चों के परिजन बेहद चिंतित और परेशान हैं।
चौंका देने वाली बात तो यह है कि अस्पताल में गलघोंटू (डिप्थीरिया) से बचाव के लिए दवा तक मौजूद नहीं है। परिजनों से ही डिप्थीरिया की वैक्सीन मंगाई जा रही है। वैक्सीन की कीमत भी 10 हजार रुपए के करीब बताई जा रही है।
ओडिशा में तूफान का कहर जारी, दिल्ली में भी बारिश के आसार
ऑपरेशन थियेटर पड़ा है बंद एशिया के सबसे बड़े संक्रामक अस्पताल का ऑपरेशन थियेटर बंद पड़ा हुआ है। अस्पताल में एनेस्थीसिया और सर्जरी के चिकित्सकों की कमी के कारण पिछले ऑपरेशन थियेटर बंद पड़ा हुआ है। अगर किसी बच्चे को ऑपरेशन की जरूरत पड़ती है तो अस्पताल के पास कहीं और रेफर करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
भाजपा अध्यक्ष पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- कौन हैं नड्डा
त्रिवेन्द्रम एयरपोर्ट का अदानी द्वारा अधिग्रहण किए जाने पर...
मोदी सरकार की किसानों से 10वें दौर की वार्ता के अगले दिन होगी SC...
दिल्ली दंगे: कोर्ट का पुलिस को आरोपियों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड सुरक्षित...
मोदी सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध में भाग लेंगे शरद पवार,...
किसान यूनियन नेता बोले- पुलिस प्रशासन को ट्रैक्टर रैली पर रोक नहीं,...
Night Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की 5 बड़ी खबरें
गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड को मजबूती देने के लिए गांव के स्तर पर...
आम आदमी पार्टी के स्वयंसेवक 26 जनवरी को किसान ‘ट्रैक्टर परेड’ में...
अनिल घनवट बोले- कानूनों को रद्द करना लंबे समय में जरूरी कृषि सुधार के...