नई दिल्ली/ धीरज कुमार। 30 जनवरी को प्रति वर्ष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की पुण्यतिथि होती है। पुण्यतिथि पर उनके शहादत को याद करते हुए शहीद दिवस (Shaheed Diwas) मनाया जाता है। इसी दिन नाथूराम गोडसे ने साल 1948 में बापू के शरीर पर तीन गोलियां दागी थी। इस हमले के बाद बापू 'हे राम' कहते हुए स्वर्ग सिधार गए।
B'day SPL: देश में योगदान के लिए हमेशा याद आते रहेंगे लाला लाजपत राय
गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात (Gujrat) के एक तटीय शहर पोरबंदर में हुआ था। उनका पूरा नाम मोहनदास करमचन्द गांधी था। भारतीय स्वतंत्रता में अहम रोल निभाने वाले गांधी जी को स्वतंत्रता संग्राम का सूत्रधार कहा जाता है, जिसके कारण उन्हें राष्ट्रपिता के नाम से संबोधित किया जाता है। महात्मा गांधी केवल एक देश के ही नहीं बल्कि संपूर्ण मानवजाति के प्रेरणा स्रोत हैं। अहिंसा के पुजारी ने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।
राष्ट्रपिता (Father Of Nation) अब हमारे बीच नहींं हैं लेकिन उनके द्वारा कही गई कई अनमोल बातें उनके जीवित होने का अहसास कराती है। जानें उनके 15 अनमोल वचन...
- खुद वो बदलाव बनिए जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं।
- आपको मानवता में विश्वास नहीं खोना चाहिए। मानवता सागर के समान है; यदि सागर की कुछ बूँदें गन्दी हैं, तो पूरा सागर गंदा नहीं हो जाता।
- खुद को खोजने का सबसे अच्छा तरीका है, खुद को दूसरों की सेवा में खो दो।
- पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वो आप पर हँसेंगे, फिर वो आप से लड़ेंगे, और तब आप जीत जायेंगे।
- जिस दिन से एक महिला रात में सड़कों पर स्वतंत्र रूप से चलने लगेगी, उस दिन से हम कह सकते हैं कि भारत ने स्वतंत्रता हासिल कर ली हैं।
कमरे से निकलते ही ऑफ हो जाएगी लाइट, मोबाइल से कर सकेंगे कंट्रोल
- व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित प्राणी है, वह जो सोचता है वही बन जाता हैं।
- एक विनम्र तरीके से, आप दुनिया को हिला सकते हैं।
- मैं किसी को भी अपने गंदे पाँव के साथ मेरे मन से नहीं गुजरने दूंगा।
- आँख के बदले में आँख पूरे विश्व को अँधा बना देगी।
- शक्ति शारीरिक क्षमता से नहीं आती है। यह एक अदम्य इच्छा शक्ति से आती है।
- विश्वास को हमेशा तर्क से तौलना चाहिए। जब विश्वास अँधा हो जाता है तो मर जाता हैं।
ए भाई जरा देख कर चलो! सावधान...आगे शाहीन बाग है
- भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि आज आप क्या कर रहे हैं।
- खुशी तब मिलेगी जब आप जो सोचते हैं, जो कहते हैं और जो करते हैं, सामंजस्य में हों।
- एक अच्छा इंसान हर सजीव का मित्र होता हैं।
- पाप से घृणा करो, पापी से प्रेम करो।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
ऑपरेशन ब्लूस्टार के 39 साल पूरे होने पर स्वर्ण मंदिर में खालिस्तान...
Swara bhasker Pregnant: मां बनेने वाली हैं स्वरा भास्कर, पति संग शेयर...
Birth Anniversary: पिता के निधन के बाद इस उम्र में ही बस कंडक्टर की...
ट्रेन हादसे से प्रभावित परिवारों को मुफ्त राशन, नौकरी देगा रिलायंस...
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय रुपये के उपयोग को बढ़ावा दें: स्वदेशी...
बार रेस्टोरेंट में चल रहा था अश्लील डांस, रिकॉर्ड किया तो पुलिस वालों...
राहुल के आरोपों के बीच अमेरिका ने कहा- भारत एक जीवंत लोकतंत्र, जा कर...
पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया बोले- नौकरी का डर मत दिखाइये
विपक्ष के सवालों के बीच ओडिशा ट्रेन दुर्घटना मामले की जांच अपने हाथ...
महंगाई और बेरोजगारी चरम पर लेकिन भाजपा 'टिफिन पर चर्चा' करा रही:...