नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। तंजानिया (Tanzania) में एक गिरजाघर (Church) में खुले में हो रही प्रार्थना सभा के दौरान मची भगदड़ में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। मोशी शहर के जिला आयुक्त किप्पी वारिओबा ने कहा, '20 लोगों की मौत हुई है। कुछ लोग घायल भी हुए हैं, इसलिए मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है।'वारिओबा ने बताया कि कम से कम 16 अन्य लोग घायल हुए हैं।
#coronavirus: वुहान से दिल्ली के लिए दोपहर में रवाना होगी दूसरी फ्लाइट, अब तक स्वदेश पहुंचे 324 लोग
भीड़ अपनी बीमारी के उपचार की उम्मीद में तेल को छूने के लिए दौड़ी तंजानिया में 'अराइज एंड शाइन' मंत्रालय के लोकप्रिय धर्म प्रचारक बोनिफेस म्वामपोसा की अगुवाई में शनिवार दोपहर को हुई प्रार्थना सभा में यह भगदड़ मची। प्रत्यक्षदशियों ने बताया कि भगदड़ उस समय मची, जब म्वामपोसा ने प्रार्थना सभा के दौरान 'पवित्र तेल' जमीन पर डाला। ऐसा माना जाता है कि यह तेल बीमारियों का इलाज करता है। लोगों की भीड़ अपनी बीमारी के उपचार की उम्मीद में इस तेल को छूने के लिए दौड़ी।
दिल्ली चुनाव में कूदा पाकिस्तान, फवाद हुसैन ने की BJP को हराने की अपील
तेल को छूने की कोशिश में दर्जनों लोग तत्काल गिर गए प्रत्यक्षदर्शी जेनिफर तेमू ने बताया कि म्वामपोसा ने 'पवित्र तेल' जमीन पर डाला। अन्य प्रत्यक्षदर्शी पीटर किलेवो ने कहा, 'तेल को छूने की कोशिश में दर्जनों लोग तत्काल गिर गए और भीड़ में कुचले जाने से कुछ लोगों की मौत हो गई। हमने 20 मृतकों की गिनती की है। कुछ लोग घायल भी हुए हैं।' उसने कहा, 'यह भयावह था। लोग एक दूसरे को निर्दयता से कुचल रहे थे और कोहनियों से धकेल रहे थे।'
कोरोना वायरस का कहर: चीन में कई लोगों की मौत पर राहुल गांधी ने जताया दुख
भगदड़ के बाद म्वामपोसा घटनास्थल से फरार भगदड़ के बाद म्वामपोसा घटनास्थल से फरार हो गए। तंजानिया के पुलिस प्रमुख साइमन सिरो ने 20 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। सिरो ने रविवार सुबह म्वामपोसा से राष्ट्रीय टेलीविजन चैनल पर अपील की कि वह स्वयं को पूछताछ के लिए पुलिस को सौंपें। सिरो ने कहा, 'हम उनकी तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दी है। म्वामपोसा को तत्काल पुलिस के पास आना चाहिए। वह प्रसिद्ध हैं। उनके बचने का कोई तरीका है।'
Brexit: EU से अलग हुआ ब्रिटेन, जानें क्या भारतीय कंपनियों को मिलेगा इसका लाभ
पुलिस इस मामले की जांच करेगी उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच करेगी कि गिरजाघर संगठन ने इतनी बड़ी भीड़ को नियंत्रित करने की क्या व्यवस्था की थी। तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मागुफुल ने बयान जारी करके मोशी में भगदड़ में 20 लोगों और दक्षिणी तंजानिया के लिंडी क्षेत्र में बाढ़ में 20 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, 'मुझे इन घटनाओं में तंजानिया के लोगों की मौत पर बहुत खेद है।'
कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ गिरोह के 10 शूटर...
Movie Review : फुल फैमिली एंटरटेनर है Vicky-Sara की फिल्म 'जरा हटके...
टिकैत का ऐलान - बृजभूषण मुद्दे पर राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे किसान...
अडानी और मणिपुर मुद्दे पर मोदी सरकार पर कांग्रेस ने दागे सवाल
केजरीवाल को अध्यादेश के मुद्दे पर स्टालिन की DMK का मिला समर्थन
संसद में ‘राजदंड' स्थापित करना नए भारत का हिस्सा और ‘हिंदू राष्ट'...
केजरीवाल सरकार ने ‘मोहल्ला बसें' शुरू करने के लिए अभियान शुरू किया
CM आवास के पास बने सर्वेंट क्वार्टर में सिपाही ने किया सुसाइड
हाई कोर्ट ने सिसोदिया से पूछा - आबकारी नीति इतनी अच्छी थी तो वापस...
राज्यपाल पुरोहित ने पंजाब विश्वविद्यालय का मुद्दा सरकारों के पाले में...