नई दिल्ली/टीम डिजिटल। राजधानी में कोरोना वैक्सीन की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले कुल 295 नए केस सामने आए है। जो 26 अप्रैल के बाद सबसे कम स्तर का है। इस बाबत दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि दिल्ली में कोरोना के मामले में कमी अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना वैक्सीन की शुरुआत के लिये शनिवार को सीएम अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के स्वास्ध्य मंत्री सत्येंद्र जैन इस अभियान की शुरुआत करेंगे।
दिल्ली सरकार के अस्पतालों में Covishield और केंद्र के हॉस्पिटल में मिलेगी Covaxin: सत्येंद्र जैन
Delhi health bulletin 15 Jan pic.twitter.com/bI62O7p1BM — Nitin garg (@GargNitin89) January 15, 2021
Delhi health bulletin 15 Jan pic.twitter.com/bI62O7p1BM
हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 6.31,884 हो गई है। वहीं पॉजिटिविटी दर 0.44 फीसदी हो गई है। हालांकि आज 10 लोगों की जान जाने से कुल 10,732 लोगों की मौत हो गई है। कुल एक्टिव केस की बात करें तो यह संख्या 2,795 है। जबकि कल यह आंकड़ा 2,937 दर्ज किया गया था। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार,आज दिल्ली में कुल 66,921 टेस्ट हुए। जिसमें 38,990 आरटीपीआर टेस्ट, और 27,931 रैपिड एंटीजन टेस्ट किये गए।
महाराष्ट्र में कोविशिल्ड की 9.63 लाख डोज पहुंची, जानें कितनी कोवैक्सीन की हुई डिलीवरी
मालूम हो कि 16 जनवरी से देशव्यापी टीकाकरण अभियान शुरु किया जा रहा है। जिसके तहत दिल्ली में 81 स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने ऐलान किया है कि सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों को यह सुविधा दी जाएगी। दिल्ली सरकार ने जिन 81 केंद्रों की घोषणा की है उसमें केंद्र सरकार के 6 अस्पताल भी शामिल है। हालांकि कुछ निजी अस्पतालों में भी टीकाकरण की सुविधा रहेगी।
ये भी पढ़ें:
Night Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की 5 बड़ी खबरें
शिवसेना ने लोकसभा सांसद मोहन डेलकर की मौत पर चुप्पी को लेकर उठाए सवाल
रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के कहानी संग्रह ‘भीड़ साक्षी है’ पर हुई परिचर्चा
तमिलनाडु में गरजे शाह, कहा- स्टालिन और सोनिया को अपने लाड़ले की...
राहुल गांधी बोले- भाजपा के शासन में बढ़ी अमीरी-गरीबी की खाई
मन की बातः प्रधानमंत्री ने हरिद्वार कुंभ से जोड़ा जल संरक्षण का संदेश
केरल में कांग्रेस प्रभारी अनवर बोले- श्रीधरन का भाजपा में शामिल...
पाकिस्तान ने 17 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया, भारतीय विदेश...
पेपर लीक होने के बाद सेना ने रद्द की भर्ती परीक्षा, उठे सवाल