नई दिल्ली/टीम डिजिटल। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार देर रात निधन हो गया। लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। सिंह के निधन के बाद से यूपी में शोक की लहर है वहीं पीएम मोदी समेत सभी पार्टियों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के सम्मान में यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इसके साथ ही सोमवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है।
उत्तर प्रदेश अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अविनाश अवस्थी ने जानकारी दी है कि आज सुबह 11 बजे तक कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान पर रहेगा उसके बाद एक बजे तक विधानसभा में उनके पार्थिव शरीर को रखा जाएगा जहां पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे।
मनरेगा में 935 करोड़ का घोटाला, कांग्रेस ने लगाया आरोप
2:30 बजे तक BJP कार्यलय में रहेगा कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर उन्होंने बताया कि बाद में भाजपा कार्यालय में उनका पार्थिव शरीर 2:30 बजे तक रखा जाएगा। उसके बाद एयरपोर्ट से 3:30 बजे उनका पार्थिव शरीर अलीगढ़ जाएगा। कल बुलंदशहर के नरौरा में गंगा किनारे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी।
मनीष सिसोदिया के आरोपों पर दिल्ली भाजपा ने किया पलटवार
राजस्थान के राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि आज दु:खद समाचार प्राप्त हुआ कि कल्याण सिंह जी हमारे बीच नहीं रहें। वे यूपी के दो बार सीएम रहे चुके थे और राजस्थान में राज्यपाल भी थे। उनके साथ काम करने का मुझे काफी दिन अवसर प्राप्त हुआ। उनका निधन हमारे देश और बीजेपी के लिए अपूरणीय क्षति है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
राज्यपाल मलिक ने कहा- अग्निपथ पर पुनर्विचार करे सरकार, युवा लौटे तो...
आजम बोले- BJP ने किया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग, कोई अंतरराष्ट्रीय...
उत्साहित CM योगी बोले- उपचुनाव के नतीजों से जनता ने 2024 के लिए संदेश...
उपचुनाव : भाजपा को 5 सीट मिली, यूपी की रामपुर, आजमगढ़ सीटों से भी...
संगरूर लोकसभा उपचुनाव : शिअद (अमृतसर) प्रत्याशी सिमरनजीत जीते, AAP ने...
राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में AAP के दुर्गेश ने मारी बाजी, BJP को...
बागी MLA का आरोप- शिवसेना की पीठ में छूरा घोंप रही थी NCP
Kartik की सबसे महंगी स्पोर्ट्स कार पर आया सेलेब्स का दिल, Ranveer ने...
कैसे सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर सूरत पहुंचे बागी MLA, पढ़ें स्पेशल...
जर्मनी और UAE यात्रा के दौरान 15 से अधिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे...