नई दिल्ली। टीम डिजिटल। संगीत-नाटक अकादमी विशिष्ट योगदान के लिए 2018 के संगीत-नाटक अकादमी पुरस्कार को 9 अप्रैल को विज्ञान भवन में एक कार्यक्रम के दौरान पुरस्कृत करेगा। चयनित प्रख्यात संगीतकारों, नर्तकों, लोक एवं जनजातीय कलाकारों और रंगकर्मियों को उनके विशिष्ट योगदान के लिए उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी, संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी भी उपस्थित रहेंगी, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संगीत-नाटक अकादमी व ललित कला अकादमी की अध्यक्ष उमा नंदूरी करेंगी एनडीएमसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने किया तिरूमाला तिरूपति देवस्थानम के दर्शन
1952 से पुरस्कार वितरण की परंपरा चल रही है : टेमसुनारो जामीर संगीत नाटक अकादमी की सचिव टेमसुनारो जामीर ने बताया कि पुरस्कार वितरण की परंपरा 1952 से चली आ रही है। इस कार्यक्रम में संगीत, नृत्य, रंगमंच, पारंपरिक कलाओं, कठपुतली कला और प्रदर्शन कला में कलाकारों द्वारा दिए गए विशिष्ट योगदान के लिए उन्हें रत्न सदस्यता और अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। पुरस्कारों का निर्णय अकादमी महापरिषद् लेती है, जिसमें प्रतिष्ठित संगीतकार, नर्तक, थिएटर कलाकार और विद्वान शामिल होते हैं। संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदर्शन कला के क्षेत्र में प्रदर्शन करने वाले कलाकारों के साथ-साथ शिक्षकों और विद्वानों को भी यह राष्ट्रीय सम्मान दिया जाता है। योग भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक : ओम बिरला अकादमी सदस्यता के लिए चुने गए 4 रत्न संगीत-नाटक अकादमी की आम परिषद, राष्ट्रीय संगीत, नृत्य और ड्रामा अकादमी, नई दिल्ली ने साल 2018 के लिए चार जानी-मानी हस्तियों जाकिर हुसैन, सोनल मानसिंह, जतिन गोस्वामी और तिरुविदैमरुदुर कुपैय्या कल्याणसुंदरम को सर्वसम्मति से अकादमी रत्न सदस्यता के लिए चुना है। वहीं अभिनय कला में समग्र योगदान/विद्वता के क्षेत्र में अकादमी पुरस्कार 2018 के लिए दीवान सिंह बजेली को विद्वता और पुरू दधीच को समग्र योगदान के लिए चुना गया है।
13 संगीतकारों को मिलेगा अकादेमी पुरस्कार संगीत के क्षेत्र में 13 संगीतकारों को अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जिसमें 2 पुरस्कार संयुक्त रूप से दिए जाएंगे। इसमें हिंदुस्तानी गायन के लिए मणि प्रसाद व मधुप मुद्गल, हिंदुस्तानी वाद्य संगीत संतूर के लिए तरूण भट्टाचार्य व सरोद के लिए तेजेंद्र नारायन मजुमदार,, कर्नाटक गायन के लिए अलमेलू मणी, मल्लादि सूरिबाबु, कर्नाटक वाद्य संगीत नागस्वरम संयुक्त पुरस्कार एस. कासिम और एस. बाबू को दिया जाएगा जबकि कर्नाटक वाद्य संगीत वायलिन संयुक्त पुरस्कार के लिए गणेश राजगोपालन और कुमरेश राजगोपालन होंगे। जबकि सुगम संगीत के लिए सुरेश ईश्वरा वाडकर व शांति हीरानंद व मणिपुरी नट संकीर्तन के लिए हेसनाम असंबि देवी को पुरस्कृत किया जाएगा मीट की दुकान बंद करने पर दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने भेजा निगम को नोटिस
नृत्य के क्षेत्र में 10 नर्तकों को मिलेगा अकादेमी पुरस्कार
नाम नृत्य 1.राधा श्रीधर भरतनाट्यम 2.इषिरा परिख और मौलिक शाह कथक (संयुक्त पुरस्कार) 3.अखाम लक्ष्मी देवी मणिपुरी 4.सुरुपा सेन ओडिसी 5.टंकेस्वर हजारिका बरबायन सत्रिय 6.गोपिका वर्मा मोहिनीआट्टम 7.दीपक मजूमदार समसामयिक नृत्य 8.पशुमूर्ति रामलिंगा शास्त्री कूचिपूडि़ 9.तपन कुमार पट्टनायक छउ
रंगमंच में सम्मानित होंगे 8 कलाकार
नाम कलाकार 1.राजीव नाईक नाट्य लेखन 2.ललत्लुआङलिआना खिआङते नाट्य लेखन 3.संजय उपाध्याय निर्देशन 4.सुहास जोशी अभिनय 5.टीकम जोशी अभिनय 6.स्वपन नंदी मूकाभिनय 7.भागवत ए एस नंजप्पा यक्षगान 8.ए. एम. परमेश्वरन (कुट्टन) चाक्यार कूटियाट्टम
पारंपरिक/ लोक संगीत में 5 संगीतकारों को मिलेगा सम्मान नाम संगीतकार 1.मालिनी अवस्थी लोक संगीत, उत्तर प्रदेश 2.गाज़ी ख़ान बरना लोक संगीत (खड़ताल), राजस्थान 3.नरेंद्र सिंह नेगी लोक संगीत, उत्तराखंड 4.निरंजन राज्यगुरु लोक संगीत, गुजरात 5.सोमदत्त बट्टू लोक संगीत, हिमाचल प्रदेश
पारंपरिक क्षेत्र में पांच कलाकार होंगे सम्मानित
1.अर्जुन सिंह धुर्वे लोक नृत्य, मध्य प्रदेश 2.मोहम्मद सीदीक भगत लोकनाट्य (भांड पाथेर), जम्मू-कश्मीर 3.कोटा सच्चिदानंद शास्त्री हरिकथा, आंध्र प्रदेश 4. अनुपमा होस्केरे धागा पुतुल, कर्नाटक 5. हेम चंद्र गोस्वामी मुखौटा निर्माण, असम
‘महादेव ऐप' मामले में गिरफ्तार असीम दास के पिता का शव कुएं से बरामद
दिल्ली विश्वविद्यालय ने एक साल में दूसरी बार सालाना शुल्क बढ़ाकर...
मायावती ने मोदी सरकार की गरीबों के लिए मुफ्त अनाज योजना पर किया तंज
गलती या घोटाला: यूको बैंक के ग्राहकों के खाते में अचानक आए 820 करोड़...
एनसीआरबी आकड़े : अपहरण के मामलों में भाजपा शासित यूपी रहा शीर्ष पर
बिहार : मानहानि के मामले में राजद उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी को एक साल...
अडाणी समूह ने सांघी इंडस्ट्रीज का अधिग्रहण पूरा किया
आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित न करें...
NGT ने प्रयागराज में पानी की कमी पर पर्यावरण मंत्रालय, NTPC को नोटिस...
अहमदाबाद से दुबई जा रहे विमान को कराची एयरपोर्ट पर उतारा गया