नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। देश में कोरोना के दूसरी लहर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है वहीं अब कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामले अब बढ़ने लगे हैं, अबतक डेल्टा प्लस वेरिएंट के 51 मामले सामने आए हैं और इस वेरिएंट के मामले कुल 12 राज्यों में मिले हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 22 मामले महाराष्ट्र में हैं। तमिलनाडु में डेल्टा प्लस के 9 मामले आए। जबकि मध्य प्रदेश में सात, केरल में तीन, पंजाब और गुजरात में दो-दो, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, कर्नाटक में एक-एक मामला सामने आया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से उन जिलों में प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण बढ़ाने के साथ ही भीड़ को रोकने, व्यापक जांच करने जैसे रोकथाम उपाय करने का आग्रह किया जहां कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट का पता चला है।
कोविड-19 के एक दिन में 48,698 नए मामले बता दें कि भारत में कोविड-19 के एक दिन में 48,698 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,01,83,143 हो गई और साप्ताहिक संक्रमण दर गिरकर 2.97 प्रतिशत रह गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, इस संक्रामक रोग से एक दिन में 1,183 लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,94,493 हो गयी। उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 5,95,565 हो गयी जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.97 प्रतिशत है।
स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़ी स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या लगातार 44वें दिन कोविड-19 के रोज आने वाले मरीजों की संख्या से अधिक है। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,91,93,085 हो गयी है। मृत्यु दर 1.31 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस से स्वस्थ होने वाले मरीजों की राष्ट्रीय दर 96.72 फीसदी है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर कम होकर 2.97 प्रतिशत रह गयी है।
31.50 करोड़ लोगों को लगा वैक्सीन दैनिक संक्रमण दर 2.79 प्रतिशत है। यह लगातार 19वें दिन पांच प्रतिशत से कम है। सुबह सात बजे तक जारी टीकाकरण आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में 61.19 लाख कोविड-19 रोधी टीके लगने से अब तक देशव्यापी अभियान के तहत दी जाने वाली टीकों की खुराक 31.50 करोड़ हो गयी है। शुक्रवार को कोविड-19 के लिए 17,35,781 नमूनों की जांच की गई। इसके साथ ही देश में अब तक जांच किए गए कुल नमूनों की संख्या बढ़कर 39,95,68,448 हो गयी।
यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें...
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
डब्ल्यूएफआई चुनाव : खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले बजरंग पुनिया और...
ऐसे कानून की जरूरत कि CBI राज्यों की सहमति के बिना जांच कर सके:...
जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा तत्काल बहाल हो, तुरंत चुनाव...
पुष्पा भारती को ‘यादें, यादें और यादें' संस्मरण के लिए व्यास सम्मान...
धीरज साहू के ठिकानों पर रेड जारी, नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
कोर्ट ने ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट पेश करने को ASI को एक सप्ताह का और...
उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री
महबूबा ने अनुच्छेद 370 पर न्यायालय के फैसले को मौत की सजा बताया, उमर...
कोर्ट ने ज्ञानवापी सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश करने के लिए भारतीय पुरातत्व...
‘अमृत काल' में देश लंबी छलांग लगाने को तैयार: PM मोदी