Monday, Dec 11, 2023
-->
60-russells-viper-snakes-were-found-in-the-kitchen-of-a-school

OMG! स्कूल की रसोई से निकले 60 जहरीले सांप, मचा हड़कंप

  • Updated on 7/14/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। महाराष्ट्र में हिंगोली जिले के जिला परिषद स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया जब विद्यालय की रसोई में अचानक से 60 जहरीले सांप नजर आए। स्कूल के एक अधिकारी ने बताया कि रसोई में पाए गए सभी सांप बहुत ही जहरीले प्रजाती के है। हालांकि सांप किसी को नुकसान पहुंचाते उससे पहले ही उनको पकड़ लिया गया।

जानकारी के अनुसार, स्कूल की रसोई में चूल्हे पर बच्चों के लिए खाना पकाया जाता है जिसके लिए लकड़ियां जंगल से लाई जाती हैं। लकड़ियों का बड़ा सा ढेर रसोई में काफी दिनों से जमा हो गया था। शुक्रवार की दोपहर खाना पकाने के लिए जब रसोईया किचन में पहुंचा तो उसने लकड़ियों के पास दो सांप घूमते दिखे। 

अब कैंसर ने नहीं होगी मौत, रिसर्चर ममता त्रिपाठी ने 'दवा' खोजने का किया दावा

जब उसने लकड़ियां उठा कर उन दोनों सांपो को भगाने की कोशिश् की दो जो नजारा उसे दिखा उससे उसकी आंखे फटी की फटी रह गई। दरअसल जब उसने लकड़ियों का गठ्ठर ​हटाया तो उसे उसके नीचे और 58 सांप नजर आए। ये सभी सांप रसेल वाइपर प्रजाती के थे, सांपो की ये प्रजाती पूरी दुनिया में सबसे खतरनाक प्रजाती होती है।

रसेल वाइपर सांपों के काटने के ​कुछ समय बाद ही वयस्क पुरुष की मौत हो सकती है। स्कूल की रसोई में इस खतरनाक प्रजाती के पाए जाने से बड़ों से लेकर बच्चे तक सभी डरे हुए हैं। इतने सारे सांपों के एक साथ मिलने से विद्यार्थी और स्कून प्रशासन में काफी दहशत का माहौल है। यह स्कूल औरंगाबाद से 225 किमो. दूर हिंगोली जिले के पांगरा बोखारे गांव में स्थित है।

Video: मदर टेरेसा मिशनरी की सिस्टर ने कहा, तीन बच्चों को पैसे लेकर बेचा

स्कून के हेडमास्टर, त्रियंबक भोसले ने बताया कि, स्कूल में ये पहली घटना है जब इतनी बड़ी संख्या में सांपों को पाया गया है। इससे हम सभी डरे हुए हैं और स्कूल के बाकि हिस्सों में भी खोज की जा रही है। सांपों की सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में गांववाले लाठी और पत्थर के साथ सांपों को मारने के लिए आए, लेकिन ​हमने उनको ऐसा करने से रोक लिया। काफी मेहनत के बाद सांपों को पकड़कर वन अधिकारी को सौंप दिया गया।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.