Friday, Mar 31, 2023
-->
7-day-vaidehi-international-festival-begins-at-ignca

आईजीएनसीए में शुरू हुआ 7 दिवसीय वैदेही अंतर्राष्ट्रीय उत्सव

  • Updated on 5/11/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। राजा जनक को विदेह कहा गया है और उनकी बेटी वैदेही। वैदेही को समझना है तो आध्यात्मिकता के आधार पर समझना होगा। यह जानकी नवमी के अवसर पर आईजीएनसीए में 7 दिवसीय प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर अध्यक्ष रामबहादुर राय ने कही। वैदेही पर बीज वक्तव्य में जेएनयू के डॉ. मणींद्र नाथ ठाकुर ने कहा कि मिथिला की लोकचेतना में वैदेही को आप समझ सकते हैं। वैदेही का पूरा जीवन आत्मसात और मंथन करने योग्य है।

11 मई से सरकारी स्कूलों में आयोजित होंगे समर कैंप

100 से ज्यादा पेंटिंग्स लगाई गई हैं 
वेदैही अंतराष्ट्रीय उत्सव में विभिन्न देशों और भारत के विभिन्न प्रांतों द्वारा सीता के विभिन्न रूपों की 100 से ज्यादा पेंटिंग्स लगाई गई है। साथ ही शास्त्रीय मैथिली संगीत और विशिष्ट फैशन शो का भी आयोजन किया जाएगा।उद्घाटन कार्यक्रम में सदस्य सचिव सच्चिदानंद जोशी, जया जेटली, महात्मा गांधी की पौत्री तारा गांधी भट्टाचार्य आदि उपस्थित रहे। प्रदर्शनी के अंतिम दिन कलाकारों को प्रोत्साहन पुरस्कार, सांत्वना पुरस्कार, लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.