नई दिल्ली/टीम डिजिटल। राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद 2022 के लिए दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (डीएसईयू) द्वारा आयोजित किये गए यूनिवर्सिटी प्रीलिम्स शुक्रवार को सम्पन्न हो गए। इस प्रतियोगिता के लिए 500 से अधिक छात्रों ने आवेदन किया था जिसमें से 119 छात्रों को समूह चर्चा के लिए चुना गया। जिसमें से क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए 8 सर्वश्रेष्ठ छात्र निकलकर सामने आए। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि (पीएसजी) द्वारा देश भर के विश्वविद्यालयों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
जेएनयू में छेड़छाड़ का मामलाः घटना से संबंधित सूचना तुरंत सुरक्षा शाखा या पुलिस को दें : जेएनयू
डीएसईयू में यूनिवर्सिटी प्रीलिम्स के जरिए क्षेत्रीय स्तर के लिए 8 छात्रों का हुआ चयन इसका उद्देश्य युवाओं के बीच जागरूकता बढ़ाना है। उन्हें मौजूदा पर्यावरणीय समस्याओं का समाधान खोजने की दिशा में प्रोत्साहित करना है। यह 8 छात्र अब कुरुक्षेत्र विवि. द्वारा 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित की जाने वाली क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में डीएसईयू का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर डीएसईयू की उप कुलपति प्रो. नेहारिका वोहरा ने छात्रों को पर्यावरण से संबंधित विषयों उर्जा के वैकल्पिक स्रोत, प्लास्टिक से जुड़े पर्यावरण के अनुकूल अपशिष्ट प्रबंधन आदि पर अपने विचार व्यक्त कर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम क्षेत्रीय दौर के लिए सभी चुने गए छात्रों को शुभकामनाएं देते हैं।
वित्तमंत्री सीतारमण आज पेश करेंगी आम बजट 2023-24, जनता को राहत की...
आर्थिक समीक्षा भारत के विकास पथ का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करती है...
राष्ट्रपति अभिभाषण 2024 के आम चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र:...
पूर्व PM मनमोहन सिंह ब्रिटेन में ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट ऑनर' से...
फिल्म 'पठान' की कामयाबी को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
अडाणी विवाद मामले में मुख्य आर्थिक सलाहकार का टिप्पणी से इनकार
अदाणी समूह के खिलाफ निष्पक्ष जांच को लेकर AAP सांसद संजय सिंह ने PM...
भारतीय कुश्ती महासंघ प्रकरण : बबीता फोगाट समिति में शामिल
केंद्र ने कोर्ट से कहा - ‘पीएम केयर्स फंड' एक सरकारी कोष नहीं है
उद्योग जगत को बजट में लीक से हटकर कदमों के ऐलान की उम्मीद