Thursday, Sep 28, 2023
-->
a boy singing  video viral on social media ranu mondal

सोशल मीडिया पर मिला रानू मंडल का बेटा! गाने में उनसे भी एक कदम आगे

  • Updated on 9/6/2019

नई दिल्ली/टीमडिजिटल। सोशल मीडिया ( Social media ) पर अपने सिंगिंग से रातों रात स्टार बनीं रानू मंडल (Ranu mondal) के सितारें इन दिनों काफी बुलंदियों पर नजर आ रहे हैं। जहां उनकी गायिकी को नई पहचान मिली वहीं बॉलीवुड ने भी उनका काफी अच्छे से स्वागत किया। उन्होंने इतने कम समय में ही बॉलीवुड के कई गानों में अपनी अवाज दी। 
 ऐसे में अब एक लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है जो रानू मंडल की तरह ही गा रहा है। इस लड़के की आवाज को भी सोशल मीडिया पर काफी पंसद किया जा रहा है।कुछ यूजर ऐसे है जो इस लड़के को रानू मंडल का बेटा भी बता रहे है।

 
क्या है वीडियो में-
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़का दीवार के कोने पर खड़े होकर गाना गा रहा है। इस लड़के ने दो गाने गाए पहला  'तेरी उम्मीद तेरा इंतजार करते हैं' और दूसरा गाना 'सोचेंगे तुम्हें प्यार'। दोनों ही गाने  को सुरीले अंदाज में गाने पर लोग उसकी तारीफे कर रहे हैं। इंटरनेट पर यूजर इस लड़के को  सिंगर कुमार शानू की कॉपी बता रहे हैं। 

लता मंगेशकर ने रानू मंडल पर दी पहली प्रतिक्रिया, फैंस हुए नाराज

सोशल मीडिया पर हो रही है रानू की निंदा

लता मंगेशकर की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस बयान की निंदा कर रहे हैं। दरअसल लोगों का मानना है कि जिस प्रकार से बंगाल के एक रेलवे स्टेशन पर रह कर गुजारा कर रही रानू मंडल सामने आयी हैं, उनके लिए इस प्रकार का बयान आत्मविश्वास तोड़ने जैसा है। लोगों का कहना है कि ये बयान लता के कद को शूट नहीं करता है।

फेमस होते ही रानू मंडल के बदले तेवर, कहा- मेरे जीवन पर बननी चाहिए बायोपिक

रानू पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान हो रहे हैं हिमेश
रानू मंडल (Ranu mondal) अपनी वीडियो से सोशल मीडिया पर छा गई थीं। जिसके बाद हिमेश रेशमिया (Himesh reshamiya) उन पर कुछ ऐसे मेहरबान हुए कि उनकी पूरी लाइफ ही बदल गई। हिमेश ने रानू से अपनी नई फिल्म में गाना गवाया, जो कि लोगों को काफी पसंद भी आया। वहीं अब खबरें हैं कि हिमेश रानू से एक और गाना गवा रहे हैं और ये गाना उन्ही का गाया 'आशिकी में तेरी है' (Aashiqi me teri)।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.