Monday, Sep 25, 2023
-->
a cute girl sing lata mangeshkar song video viral social media

रानू मंडल के बाद 2 साल की बच्ची ने गाया लता मंगेशकर का गाना 'लग जा गले...', Video हुआ वायरल

  • Updated on 12/4/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। लता मंगेशकर (Lata Mageshkar) की आवाज के तो हर कोई कायल है हाल ही में उनकी ही आवाज की तरह गाने वाली रानू मंडल (Ranu mondal)  सोशल मीडिया (Social media) पर काफी वायरल हुई थी। उनके  बाद अब एक बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है। जो हर किसी का ध्यान अपनी और खीच रहा है। इस दो साल की बच्ची ने भी लता मंगेशकर के गाने को लग जा गले को कुछ ऐसे सुर में गाया कि उसकी आवाज के भी लोग कायल हो गए। 

देखें Video

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#Musicon #lagjagale🎵 #latamangeshkarji 🙏🙏🙏#babygirl🎀

जुल॰ 19, 2019 को 9:32पूर्वाह्न PDT बजे को Pragya Medha (@pragyamedha11) द्वारा साझा की गई पोस्ट

11 नवंबर को अस्पताल में हुई थीं भर्ती
लता को 11 नवंबर को सांस लेने में दिक्कत के बाद आईसीयू (ICU) में भर्ती किया गया था और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। यह स्पष्ट नहीं है कि मंगेशकर अब भी आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं या नहीं। मंगेशकर की भांजी रचना शाह ने बताया, ‘‘वह अच्छा कर रही हैं। हम खुश हैं।’’ जब उनसे अस्पताल से छुट्टी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘अस्पताल से छु्ट्टी अभी महत्वपूर्ण नहीं है, जरूरी यह है कि उनकी सेहत कितनी बेहतर हो रही है।’’  

ये महिला है लता मंगेशकर की सबसे बड़ी फैन, करती है इन चीजों का कलेक्शन

अब भी हैं अस्पताल में भर्ती
पिछले हफ्ते ही उषा मंगेशकर ने कहा था, ‘‘उनके (लता) स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। वह अब भी अस्पताल में हैं और डॉक्टर जब हमसे उन्हें घर ले जाने के लिए कहेंगे तो हम उन्हें घर ले जाएंगे।’’ सात दशक से अधिक के अपने करियर में लता मंगेशकर ने विभिन्न भाषाओं में 30 हजार से अधिक गीतों को अपनी आवाज दी है। वह भारतीय सिनेमा के महानतम गायकों में एक मानी जाती हैं। उन्हें 2001 में देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ (Bharat Ratna) मिला था।

लता मंगेशकर की सेहत में आया सुधार, सोशल मीडिया की अफवाहों पर न दें ध्यान

ऐसे की थी करियर की शुरुआत
​​​​​​हिंदी सिनेमा जगत (hindi cinema) में लता मंगेशकर का इतना बड़ा योगदान है कि उनके बिना यह अधूरा होता। 28 सितंबर (28 september) का दिन भारत (india) के लिए बहुत खास है, क्योंकि इसी दिन सुरों की सरताज लता ने इस दुनिया में कदम रखा था।लता की दिल को छू जाने वाली आवाज और उनके गाने आज भी अपना एक अलग अस्तित्व रखते है। लता मंगेशकर ने 13 साल की उम्र में पहली बार साल 1942 में आई मराठी फिल्म ‘पहली मंगलागौर’ में गाना गाया था।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.