नई दिल्ली/टीम डिजिटल। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए गए कृषि विधेयकों (Farm Bills 2020) को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovid) की मंजूरी मिलने के बाद भी किसान विरोध लगातार जारी। इस विरोध ने अब और भी आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। राजधानी दिल्ली से लेकर पंजाब तक किसान हल्ला बोल कर रहे हैं। आज सुबह राजधानी में इंडिया गेट के पार पंजाब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा एक ट्रैक्टर में आग लगाई गई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई तरते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी पंजाब के रहने वाले हैं।
बताते चलें कि कोरोना महामारी को लेकर इंडिया गेट के आसपास निषेधाज्ञा लागू है। इसका उल्लंघन करने और प्रदर्शन करने के आरोप कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।
#WATCH: A tractor was set ablaze by unidentified persons near India Gate, today. DCP New Delhi says,"Around 15- 20 persons gathered here & tried to set a tractor on fire. The fire has been doused off & tractor was also removed. Those involved are being identified. Probe underway" pic.twitter.com/IKlOxq4mbj — ANI (@ANI) September 28, 2020
#WATCH: A tractor was set ablaze by unidentified persons near India Gate, today. DCP New Delhi says,"Around 15- 20 persons gathered here & tried to set a tractor on fire. The fire has been doused off & tractor was also removed. Those involved are being identified. Probe underway" pic.twitter.com/IKlOxq4mbj
डीसीपी नई दिल्ली का कहना है कि लगभग 15- 20 लोग यहां इकट्ठे हुए और ट्रैक्टर में आग लगाने की कोशिश की। आग पर काबू पा लिया गया है और ट्रैक्टर को भी हटा दिया गया। इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता देश के अलग-अलग हिस्सों में आज विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पंजाब से लेकर कर्नाटक तक में कृषि विधेयकों का विरोध हो रहा है।
#WATCH: Punjab Youth Congress workers stage a protest against the farm laws near India Gate in Delhi. A tractor was also set ablaze. pic.twitter.com/iA5z6WLGXR — ANI (@ANI) September 28, 2020
#WATCH: Punjab Youth Congress workers stage a protest against the farm laws near India Gate in Delhi. A tractor was also set ablaze. pic.twitter.com/iA5z6WLGXR
अकाली दल ने तोड़ा एनडीए से नाता बता दें कि इस बिल के विरोध में अकाली दल ने एनडीए से नाता तोड़ लिया है। केंद्रीय मंत्री और अकाली दल नेता हरसिमरत कॉर ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बिल के विरोध में रविवार को सुखबीर सिंह बादल, शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष ने रूपनगर, पंजाब में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
शिरोमणि अकाली दल बोली- अरुण जेटली के बाद, BJP में पंजाब को समझने वाला कोई नहीं
1 अक्टूबर को निकालेंगे किसान मार्च- सुखबीर बादल इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर भारत में कोई एक पार्टी है जिसे किसानों की पार्टी के रूप में जाना जाता है, तो वह शिरोमणि अकाली दल (SAD) है। कांग्रेस, भाजपा और मुलायम सिंह की पार्टी को किसानों की पार्टी नहीं कहा जाता। उन्होंने कहा कि किसान मार्च तीन तख्तों से 1 अक्टूबर को शुरू होगा, और मोहाली तक जाएगा। हम राज्यपाल और राष्ट्रपति को ज्ञापन देंगे कि इन अध्यादेशों को स्वीकृति नहीं दी जानी चाहिए और सरकार को इनको वापस लेना चाहिए।
अधिकांश किसान और विशेषज्ञ कृषि कानूनों के पक्ष में, नहीं करेंगे रद्द-...
Afternoon Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की बड़ी खबरें
अब स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक पहुंचना होगा आसान, PM मोदी ने 8 स्पेशल...
AUS VS IND 4th Test Day 3: टीम इंडिया 336 रन पर ऑलआउट, जोश हेजलवुड ने...
किसान आंदोलन: 'तारीख पे तारीख' देकर मामले को खींचना सरकार का...
Corona World Live: दुनियाभर में संक्रमितों का आंकड़ा 9.49 करोड़ के...
Coronavirus Live: देश में 24 घंटे में कोरोना के 15,144 नए केस, 181 की...
दिल्ली: गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल आज से, ट्रैफिक एडवाइजरी के...
Morning Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की बड़ी खबरें
कोरोना वैक्सीन लगने के बाद सिक्योरिटी गार्ड की हालत गंभीर, AIIMS में...