Thursday, Sep 28, 2023
-->
aam aadmi party calls bjp ''''favourite washing machine'''' of sinners

आम आदमी पार्टी ने भाजपा को पापियों की ‘पसंदीदा वाशिंग मशीन' बताया

  • Updated on 2/28/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए मंगलवार को भाजपा को घोटालों, बलात्कार के मामलों और हत्या के आरोपों का सामना कर रहे नेताओं के पाप धोने वाली ‘वॉशिंग मशीन' करार दिया।

पंजाब के राज्यपाल पुरोहित ने विधानसभा सत्र को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रखा पक्ष 

 

अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किए गए एक पोस्टर में आप ने उन नेताओं की एक सूची दी है, जो भाजपा में शामिल होने से पहले विभिन्न मामलों में घिरे हुए थे। आप ने उन नेताओं को ‘‘संतुष्ट ग्राहक'' बताया जिन्हें ‘‘सीबीआई-ईडी के छापे से छूट का विशेष बोनस मिला था।''

दिल्ली के मंत्रियों मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया 

दिल्ली में सत्तारूढ़ पार्टी ने ट्वीट के साथ लिखा है ‘‘पापियों की पसंद भाजपा, वाशिंग मशीन भाजपा।'' ‘कानून के सामने समानता?' शीर्षक के साथ एक पोस्टर में आप ने नारायण राणे, शुभेंदु अधिकारी, हिमंत विश्व शर्मा समेत अन्य के नामों का उल्लेख किया, जो विभिन्न आरोपों का सामना कर रहे थे, लेकिन भाजपा में शामिल होने के बाद जांच रोक दी गई।

RSS से जुड़ी एजेंसी को प्रसार भारती का एकमात्र स्रोत बनाना समाचारों का भगवाकरण: CM विजयन

पिछले साल सिसोदिया ने आरोप लगाया था कि कुछ विधायकों के साथ भाजपा में शामिल होने की स्थिति में उन्हें मुख्यमंत्री पद की पेशकश की गई थी। सिसोदिया ने यह भी दावा किया कि उन्हें कहा गया था कि अगर वह प्रस्ताव स्वीकार कर लेते हैं तो उनके खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मामले खत्म हो जाएंगे। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक में किया बड़ा रोड शो, परीक्षा स्थगित

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.