नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा की साजिश भाजपा ने दिल्ली पुलिस की मदद से रची थी ताकि किसानों के आंदोलन को बदनाम किया जा सके। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली भाजपा के महासचिव हर्ष मल्होत्रा ने दावा किया कि किसानों के प्रदर्शन से असुविधा होने के बावजूद कोई भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ किसी तरह की हिंसा में शामिल नहीं था।
पत्रकारों के खिलाफ देशद्रोह के आरोप: मीडिया संस्थान बोले- लगा है ‘अघोषित आपातकाल’
भाजपा को सच्चाई pic.twitter.com/E6JrQsr4gs — Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) January 30, 2021
भाजपा को सच्चाई pic.twitter.com/E6JrQsr4gs
आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने संवाददाता सम्मेलन में भाजपा नेताओं को ‘सबसे बड़ा राष्ट्र-विरोधी’ करार देते हुए मांग की कि उनके खिलाफ देशद्रोह के मामले दर्ज किये जाने चाहिए और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) से इनकी जांच कराई जानी चाहिए। आप नेता भारद्वाज ने दावा किया, ‘‘पुलिस और भाजपा ने मिलकर 26 जनवरी और उसके बाद हिंसा की पटकथा लिखी थी। भाजपा ने किसानों के आंदोलन को बदनाम करने के लिए दिल्ली पुलिस की मदद से पटकथा तैयार की थी।’’
किसान आंदोलन : खाप पंचायतों के फैसले के बाद भाजपा-जजपा नेताओं की बढ़ी मुश्किलें
उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को ‘भाजपा एजेंट’ दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस ने किसानों से बहुत पहले दिल्ली में प्रवेश के लिए मार्च शुरू करने की अनुमति दे दी। भारद्वाज ने दावा किया, ‘‘भाजपा के निर्देशों पर दिल्ली पुलिस ने इस शख्स को लाल किले में पहुंचने और नुकसान पहुंचाने दिया। भाजपा और दिल्ली पुलिस ने इस व्यक्ति को लाल किले पर निशान साहिब का झंडा भी लगाने दिया।’’ आप नेता ने आरोप लगाया कि शनिवार को ‘भाजपा के गुंडों’ ने सिंघू तथा टिकरी सीमाओं पर किसानों पर हमले किये और ऐसा करने वाले स्थानीय लोग नहीं थे।
सभी आंदोलनों का सच और भाजपा की तय पटकथा#FarmersProtest pic.twitter.com/dgzfZUQagU — Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) January 31, 2021
सभी आंदोलनों का सच और भाजपा की तय पटकथा#FarmersProtest pic.twitter.com/dgzfZUQagU
सिंघू बॉर्डर से पत्रकार गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन शुरू
आप नेता संजय सिंह ने भी आरोप लगाया कि लाल किले की घटना के पीछे भाजपा समर्थकों का हाथ है। उन्होंने मांग की कि भाजपा नेताओं पर देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘नौ तय रास्तों में से सात पर ट्रैक्टर परेड पूरी तरह शांतिपूर्ण रही। बाकी रास्तों पर भाजपा समर्थक इसमें शामिल हो गये और हिंसा भड़काई।’’ सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी अंतिम सांस तक किसानों के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ हमारी लड़ाई संसद से सड़कों तक जारी रहेगी।’’
नरेश टिकैत ने किया साफ- प्रधानमंत्री की गरिमा का सम्मान करेंगे, लेकिन किसानों के...
देश की जनता द्वारा सर्टिफाइड एकमात्र देशद्रोही पार्टी है भाजपा। pic.twitter.com/S1MvO4UbpR — AAP (@AamAadmiParty) January 31, 2021
देश की जनता द्वारा सर्टिफाइड एकमात्र देशद्रोही पार्टी है भाजपा। pic.twitter.com/S1MvO4UbpR
दिल्ली भाजपा के महासचिव मल्होत्रा ने कहा कि 26 जनवरी के बाद से आप नेताओं का बर्ताव दिखाता है कि आप अब आम आदमी पार्टी नहीं बल्कि ‘अनार्की एडवोकेट्स पार्टी’ यानी अराजकता के हिमायतियों की पार्टी हो गयी है। उन्होंने कहा कि ङ्क्षहसा में कोई भाजपा कार्यकर्ता शामिल नहीं था लेकिन चिंता की बात है कि आप पार्षद अजय शर्मा समेत बड़ी संख्या में इस पार्टी के कार्यकर्ताओं को ट्रैक्टर परेड में शामिल देखा गया जिसके कारण 26 जनवरी को हिंसा हुई।
NPA से निपटने के लिए प्राइवेट सेक्टर की अगुवाई में ‘बैड बैंक’ चाहते हैं मुख्य आर्थिक सलाहकार
यहां पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
डिब्बा बंद दही, पनीर पर अब लगेगा GST, क्षतिपूर्ति व्यवस्था आगे भी...
महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बीच फडणवीस ने दिल्ली में की अमित शाह...
मोहम्मद जुबैर से पूछताछ के लिए अदालत ने हिरासत की अवधि 4 दिन बढ़ाई
ठाकरे ने बागी विधायकों से लौटने को कहा, शिंदे ने राउत, आदित्य के बयान...
धर्म के नाम पर बर्बरता बर्दाश्त नहीं, आतंक फैलाने वालों को...
उदयपुर हत्याकांड के बाद तनाव, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की शांति की...
रुपया सर्वकालिक निचले स्तर पर, राहुल गांधी ने कसा PM मोदी पर तंज
सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकार संगठनों ने की मोहम्मद जुबैर की...
सिसोदिया के आरोपों को उपराज्यपाल सक्सेना ने नकारा, केजरीवाल को लिखा खत
केजरीवाल के दिल्ली मॉडल को देखने आया गुजरात BJP का प्रतिनिधिमंडल, AAP...