Thursday, Jun 01, 2023
-->
aap-and-congress-excitement-due-to-resignation-gujarat-cm-rupani-targeted-bjp-govt-rkdsnt

गुजरात के सीएम रूपाणी के इस्तीफे से AAP और कांग्रेस में उत्साह, भाजपा पर साधा निशाना 

  • Updated on 9/11/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस की युवा इकाई ने शनिवार को कहा कि गुजरात में नेतृत्व परिवर्तन राज्य में भाजपा शासन के अंत का संकेत है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने राज्य में होने वाले चुनाव से करीब सवा साल पहले शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। यह स्पष्ट नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में यह घटनाक्रम किन कारणों से हुआ, जहां अगले साल दिसंबर में 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव होने हैं। 

उत्तराखंड के बाद गुजरात में सियासी उलटफेर, विजय रूपानी ने सीएम पद से दिया इस्तीफा

आप नेता राघव चड्ढा ने ट्विटर पर कहा, 'आप उत्तराखंड में प्रवेश करती है, सत्तारूढ़ भाजपा के लिए एक मजबूत और प्रभावी विपक्ष पेश करती है। मजबूर होकर भाजपा को मुख्यमंत्री हटाना पड़ा। आप ने भाजपा के गढ़ में सेंध लगाई, सूरत में 27 सीटें जीतीं, गुजरात में अप्रभावी कांग्रेस को हटाकर विपक्ष की जगह हासिल की। भाजपा को अपना मुख्यमंत्री हटाने पर मजबूर होना पड़ा।’’  

करनाल में किसान प्रदर्शन खत्म, IAS सिन्हा भेजे गए छुट्टी पर, रिटायर्ड जज करेंगे जांच

आप ने फरवरी में सूरत नगर निगम में 27 सीटें जीतकर गुजरात की राजनीति में प्रवेश किया था। भाजपा ने निगम की 120 में से 93 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी, जबकि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आप ने बाकी 27 सीटों पर जीत हासिल की। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली, जिसने पिछले निगम चुनाव में 36 सीटें जीती थीं। 

CNG और PNG को लेकर जनता को लग सकता है महंगाई का झटका

भारतीय युवा कांग्रेस ने ट्वीट किया, 'चुनावी राज्यों में जनता भाजपा को बदलने का मन बना चुकी है लेकिन ये लोगों को गुमराह करने के लिए लगातार मुख्यमंत्री बदल रहे हैं। ये चाहे जितने मुख्यमंत्री बदल लें, जनता ने भाजपा को ही बदलने का मन बना लिया है!’’ कोविड-19 की लहर के मद्देनजर भाजपा ने शासन में बदलाव का जो दौर शुरू किया वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में व्यापक फेरबदल के बाद भी जारी नजर आ रहा है और विजय रूपाणी शनिवार को ऐसे चौथे मुख्यमंत्री बने जिन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। 

चुनाव के मद्देनजर किसान संगठनों ने पंजाब और यूपी के लिए अपनी रणनीति का किया ऐलान

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.