Thursday, Mar 30, 2023
-->
aap-and-sad-hit-out-at-center-for-rejecting-punjab-s-tableaux-for-republic-day-parade

AAP और शिअद ने पंजाब की झांकी गणतंत्र दिवस परेड के लिए ‘खारिज करने' को लेकर केंद्र पर निशाना साधा 

  • Updated on 1/23/2023


नई दिल्ली/टीम डिजिटल। पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और विपक्षी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने पंजाब की झांकी को गणतंत्र दिवस परेड़ के लिए कथित तौर पर ‘खारिज' करने पर सोमवार को केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर निशाना साधा। पंजाब के वित्तमंत्री व ‘आप' के वरिष्ठ नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब की झांकी को हमेशा गणतंत्र दिवस परेड में जगह मिलती थी जिसमें वह राज्य की समृद्ध संस्कृति और गत वर्षों में हुए विकास को प्रदर्शित करता था।

अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बावजूद जम्मू-कश्मीर में खत्म नहीं हुआ आतंकवाद : दिग्विजय सिंह 

  •  

उन्होंने कहा कि इस बार पंजाब अपनी झांकी के जरिये देश के स्वतंत्रता संग्राम में पंजाबियों द्वारा दी गई कुबार्नी को प्रदर्शित करने वाला था, ‘‘ लेकिन केंद्र ने जानबूझकर उसे (पंजाब को) इस साल (गणतंत्र दिवस परेड में) रोका।'' चीमा ने यह टिप्पणी इस साल गणतंत्र दिवस परेड में पंजाब की झांकी को शामिल नहीं किए जाने के सवाल पर की। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ ...केंद्र सरकार पंजाब के साथ-साथ दिल्ली और पंजाब की आप सरकारों के साथ भेदभाव कर रही है। ''

TMC सांसदों ने शेयर किया PM मोदी पर बीबीसी के विवादित डॉक्यूमेंट्री का लिंक

शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भी इस मामले को लेकर केंद्र पर निशाना साधा। बादल ने ट्वीट किया, ‘‘यह जानकर स्तब्ध हूं कि भारत सरकार ने 74वें गणतंत्र दिवस परेड के लिए पंजाब की झांकी खारिज कर दी। इसका अभिप्राय है कि हमें अपनी संस्कृति और स्वतंतत्रा संग्राम में योगदान को प्रदर्शित करने की अनुमति नहीं दी गई।

आरोपों से घिरे भाजपा सांसद बृजभूषण शरण ने समर्थकों से की अपील

भारत सरकार से फैसले पर पुनर्विचार करने का आह्वान करता हूं। मैं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जागने और इस मुद्दे को भारत सरकार के समक्ष मजबूती से उठाने की अपील करता हूं।'' वरिष्ठ शिअद नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब की झांकी को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल नहीं करना पूरी तरह से अन्यापूर्ण है और इसकी समीक्षा किए जाने की जरूरत है।

भाजपा अब दिन गिनने लगी है, केवल 398 दिन बचे हैं : अखिलेश यादव

 

 


 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.