नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) केंद्र की मोदी सरकार के नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में 28 फरवरी को मेरठ में एक किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। आप ने सोमवार को यह जानकारी दी। आम आदमी पार्टी (AAP) ने नये कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का जोरदार समर्थन किया है। केजरीवाल दो बार दिल्ली के सिंधु सीमा का दौरा कर चुके हैं और उन्होंने किसानों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है।
हाई कोर्ट का सुशांत राजपूत की बहन के खिलाफ FIR खारिज करने से इनकार
सिंघु सीमा किसानों के विरोध प्रदर्शन का एक प्रमुख स्थल है। आप ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 28 फरवरी 2021 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शनकारी किसानों की मांगों का समर्थन करने के लिए महापंचायत बुलाई है।’’
AAP ने दिशा रवि की गिरफ्तारी पर साधा निशाना आम आदमी पार्टी (आप) ने 21 साल की जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि को तत्काल रिहा करने की मांग की और इसे ‘‘न्यायेतर अपहरण’’ करार दिया। आप प्रवक्ता राघव चड्ढा ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी रवि की गिरफ्तारी की ङ्क्षनदा करती है। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा सरकार ने देश में आपातकाल लगा दिया है। युवा मुखर होकर बोल रहे हैं, लेकिन भाजपा युवाओं को पसंद नहीं करती है, इसीलिए 21 वर्षीय युवा कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया है।’’
सचिन समेत सेलिब्रिटी ट्वीट मामले में ठाकरे सरकार के निशाने पर BJP आईटी सेल
चड्ढा ने कहा कि 300 सांसदों वाली भाजपा सरकार युवा कार्यकर्ता से इतनी डरती है कि उसने उसे गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस को भेजा। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा सरकार को देश के युवाओं से एलर्जी है। रवि की गिरफ्तारी से यह पता चलता है। उसकी गिरफ्तारी एक न्यायेतर अपहरण था।’’ चड्ढा ने कहा, ‘‘भाजपा ने देश में अघोषित आपातकाल लगा रखा है। हम मांग करते हैं कि रवि को तुरंत रिहा किया जाना चाहिए।’’ उन्होंने देश के युवाओं से एकजुट होने और राष्ट्र में हो रहे अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।
कन्हैया का मोदी सरकार पर तंज, बोले- उनके बच्चे BCCI के अध्यक्ष बनेंगे और आपके...
पुलिस ने बताया है कि रवि को केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध- प्रदर्शन से संबंधित टूलकिट को जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के साथ कथित तौर पर साझा करने के लिए शनिवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस ने दावा किया कि रवि ‘टूलकिट गूगल दस्तावेज’ की एडिटर होने के साथ ही दस्तावेज तैयार करने और उसके प्रसार की ‘‘प्रमुख साजिशकर्ता’’ थी।
करनाल की किसान महापंचायत में राकेश टिकैत बोले- चैन से नहीं बैठने देंगे मोदी सरकार को
पुलिस ने कहा है कि ‘बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन’ में स्नातक रवि ‘फ्राइडेज फॉर फ्यूचर इंडिया’ नामक समूह के संस्थापक सदस्यों में से एक है। अधिवक्ता निकिता जैकब और सामाजिक कार्यकर्ता शांतनु के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए गए हैं। इनके खिलाफ यह गैर जमानती वारंट दस्तावेज तैयार करने में उनकी कथित संलिप्तता के आरोप में जारी किये गए हैं। इन पर यह भी आरोप है कि ये ‘खालिस्तान समर्थक तत्वों’’ के सीधे संपर्क में थे।
पवार बोले- न्यायपालिका पर की गई गोगाई की टिप्पणियां चौंकाने वाली, चिंताजनक
यहां पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
दिल्ली में कोरोना बेकाबू, केजरीवाल सरकार का आदेश- कुंभ से लौटने पर 14...
सावधान! दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना के 24 हजार से ज्यादा केस, 167...
छत्तीसगढ़ के राजधानी अस्पताल में लगी भीषण आग, 5 लोगों की मौत
Night Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की 5 बड़ी खबरें
Corona विस्फोट! पीएम मोदी ने बढ़ते केस पर जताई चिंता, वैक्सीन को लेकर...
लंबे इंतजार के डर से लोग एकत्र होकर जा रहे हैं वैक्सीनेशन के लिए
प. बंगाल: पांचवें चरण के मतदान में दिखी वोटर्स की भीड़, 78.36 प्रतिशत...
फिर से लौटा Lockdown का दौर! घर में दुबके लोग और थम गई दिल्ली की...
Delhi Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें अभी तक की बड़ी खबरें
Bollywood Bulletin: एक क्लिक में पढ़ें, फिल्मी जगत की Top खबरें