Saturday, Sep 23, 2023
-->
aap atishi calls women reservation bill a bill to fool women by bjp modi gvoernment

AAP ने महिला आरक्षण विधेयक को 'महिला बेवकूफ बनाओ बिल' करार दिया

  • Updated on 9/19/2023

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। आम आदमी पार्टी ने लोकसभा में केंद्र की मोदी सरकार की ओर से पेश महिला आरक्षण से संबंधित विधेयक को 'महिला बेवकूफ बनाओ बिल' करार दिया है।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री आतिशी ने प्रेस वार्ता में कहा, 'भाजपा बृजभूषण की पार्टी है, महिला विरोधी पार्टी है, मोदी को महिलाओं की भलाई में कोई रुचि नहीं है। हमारी प्रधानमंत्री मोदी से मांग है, कि डिलिमिटेशनऔर जनगणना का इंतज़ार ना करके महिलाओं का आरक्षण 2024 के चुनाव से ही किया जाए।'

आतिशी ने आगे कहा, 'मोदी जी ने क्यों कहा कि जनगणना करेंगे, फिर डिलिमिटेशन करेंगे, फिर आरक्षण देंगे? ये चुनाव से पहले देश की महिलाओं को बेवकूफ़ बनाने की कोशिश है। अगर नीयत होती तो 2024 चुनाव में ही लोकसभा में 1/3 सीटें महिलाओं को दे देते।'

आप नेता ने कहा, 'संविधान के 91वे संशोधन के अनुसार 2026 से पहले लिमिटेशन हो ही नहीं सकता। इसका मतलब कि जिस महिला आरक्षण विधेयक का इतना ढिंढोरा पीटा जा रहा है, उसका जल्द से जल्द भी 2027 – 2028 तक लागू होगा। ये 2024 में नहीं होने वाला।'
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.