नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली के तीनों नगर निगमों के विलय के लिये लोकसभा में विधेयक पेश किया जाना नगर निकाय चुनाव में देरी करने के लिये भाजपा द्वारा अपनाया गया एक हथकंडा है क्योंकि उसे डर है कि वह चुनाव हार जाएगी। दिल्ली विधानसभा के सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी की नेता ने कहा कि अतीत में भी भाजपा ने राष्ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनाव में देरी के लिये इसी तरह के हथकंडे अपनाए थे, लेकिन उनका कोई फायदा नहीं हुआ।
दिल्ली के नगर निगमों के एकीकरण से जुड़ा विधेयक लोकसभा में पेश, विपक्ष का विरोध
इस बिल से मोदी सरकार दिल्ली MCD को एक "Viceroy" के ज़रिए कुछ साल चलाएगी | @AtishiAAP LIVE https://t.co/Gj34fUMxsa — AAP (@AamAadmiParty) March 25, 2022
इस बिल से मोदी सरकार दिल्ली MCD को एक "Viceroy" के ज़रिए कुछ साल चलाएगी | @AtishiAAP LIVE https://t.co/Gj34fUMxsa
हालांकि भाजपा ने विधेयक को निचले सदन में पेश किये जाने का स्वागत किया और कहा कि इससे दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) मजबूत होगा और कर्मचारियों को समय पर उनका वेतन मिल सकेगा। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आज दिन में विपक्षी दलों के सदस्यों के विरोध के बीच दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2022 लोकसभा में पेश किया। विपक्षी सांसदों ने दावा किया कि यह कदम संसद के विधायी दायरे में नहीं आता। विधेयक में मौजूदा तीन निगमों को मिलाकर दिल्ली के एक एकीकृत नगर निगम के गठन का प्रस्ताव है। एमसीडी पर 2012 से भाजपा का शासन है। भाजपा 2007 से 2011 तक पूर्ववर्ती एकीकृत एमसीडी में भी सत्ता में थी।
केजरीवाल ने भाजपा-PM मोदी पर बोला हमला, ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर पर भी बरसे
आतिशी ने कहा कि यह कदम भाजपा द्वारा दिल्ली में निकाय चुनाव में देरी करने का एक हथंकडा है क्योंकि उसे डर है कि उसे हार का सामना करना पड़ेगा। आप नेता ने कहा कि भाजपा ने पहले भी इसी तरह के हथकंडों का इस्तेमाल किया था जब दिल्ली में विधानसभा चुनाव में देरी करने के इरादे से राष्ट्रपति शासन लगाया गया था। हालांकि, जब चुनाव हुए तो पार्टी केवल तीन सीटों तक सिमटकर रह गई। आतिशी ने कहा,‘’अभी चुनाव होते तो आप (भाजपा) 15-20 सीटें जीत सकते थे। लेकिन अब चुनाव में देरी होने पर आप दिल्ली विधानसभा चुनाव की तरह एकल अंक तक ही सीमित रहेंगे। अगर ऐसा नहीं होता है, तो हम राजनीति छोड़ देंगे ।’’
माकपा ने भाजपा को 'हराने’ के लिए ‘व्यापक संभव मोर्चा’ बनाने का किया आह्वान
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि इस विधेयक को लाकर भाजपा नगर निगम चुनाव में अपनी हार टालने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा,‘‘यह कदम भाजपा द्वारा नगर निकाय चुनावों में अपनी हार को टालने के लिए रची गई साजिश है। मसौदा विधेयक में इसका कहीं उल्लेख नहीं है कि एमसीडी की वित्तीय स्थिति कैसे सुधारी जाएगी।‘‘
CM भगवंत मान ने PM मोदी से की मुलाकात, पंजाब के लिए की पैकेज की मांग
मोदी जी जैसी महान शख़्सियत अगर दिल्ली नगर निगम का काम करेंगे , तो इस ब्राह्मण का क्या होगा ? विश्व की समस्या कौन सुलझाएगा ? https://t.co/gXVDnnYwWT — Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) March 25, 2022
मोदी जी जैसी महान शख़्सियत अगर दिल्ली नगर निगम का काम करेंगे , तो इस ब्राह्मण का क्या होगा ? विश्व की समस्या कौन सुलझाएगा ? https://t.co/gXVDnnYwWT
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि इस विधेयक से निगम और उसके कर्मचारियों को फायदा होगा। उन्होंने कहा,‘‘यह कदम एमसीडी को मजबूत करेगा और स्वच्छता, स्वास्थ्य व शिक्षा जैसी सेवाओं में सुधार करेगा। दिल्ली सरकार धन नहीं देकर नगर निकायों को परेशान कर रही है। वे (आप सरकार) एमसीडी को कमजोर कर रहे हैं। एकीकरण एमसीडी कर्मचारियों की मदद करेगा और वेतन व बकाये का समय पर वितरण सुनिश्चित करेगा।‘‘ एमसीडी को साल 2011 में तीन भागों में विभाजित किया गया था।
कश्मीरी शख्स को दिल्ली के होटल में कमरा देने से इनकार, वीडियो क्लिप वायरल
समाधान के लिए संस्थागत सहयोग जरूरी है: प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़
‘राहगीरी' के लिए कनॉट प्लेस की सड़क बंद करने से व्यापारियों में रोष,...
राहुल गांधी ने पूछा - जातिगत जनगणना से डरते क्यों हैं प्रधानमंत्री...
नर्मदा नदी में बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए गुजरात सरकार का राहत...
देश में एक चुनाव कराने के विषय पर हाई लेवल कमेटी की पहली बैठक
दानिश अली के अशोभनीय आचरण की भी जांच की जाए : भाजपा सांसद निशिकांत...
हिमंत की पत्नी ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के खिलाफ किया मानहानि का...
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ED के समन को झारखंड हाई कोर्ट में दी...
PM मोदी ने वाराणसी में किया अंतररष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास
पुलिस की लचर जांच से निराश सुप्रीम कोर्ट ने की जांच संहिता की हिमायत