Monday, Mar 27, 2023
-->
aap claims amarinder singh decided to form his own party at behest of pm modi rkdsnt

AAP का दावा- पीएम मोदी के इशारे पर अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी बनाने का किया फैसला

  • Updated on 10/21/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर अपनी स्वयं की राजनीतिक पार्टी बनाने का फैसला किया है। पंजाब में आप के राजनीतिक मामलों के सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने एक वीडियो संदेश में दावा किया कि अपना राजनीतिक दल बनाने का सिंह का कदम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी को अगले साल के शुरू में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव जीतने से रोकने के भाजपा के एजेंडे का हिस्सा है। आप पंजाब में मुख्य विपक्षी दल है।

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में धीमी जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

चड्ढा ने आरोप लगाया,‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी को अगले साल पंजाब विधानसभा चुनाव जीतने और राज्य में इसको सरकार बनाने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। अमरिंदर सिंह मोदी जी के निर्देश पर अपनी पार्टी बना रहे हैं।‘‘‘

मंत्री तोमर के साथ निहंग बाबा की फोटो वायरल, कांग्रेस और SKM ने उठाए सवाल

उन्होंने मोदी पर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और कांग्रेस की पंजाब इकाई को रिमोट से चलाने का भी आरोप लगाया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आप आगामी राज्य विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में भी इसी तरह का प्रयास किया गया था। 

रिकॉर्ड ऊंचाई पर पेट्रोल, डीजल की कीमतें, महंगाई से जनता त्रस्त

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के साथ कटु विवाद और पार्टी की राज्य इकाई में अंदरूनी कलह के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले सिंह ने मंगलवार को कहा कि वह जल्द ही अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी बनाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसानों के मुद्दे को उनके हित में सुलझाया जाता है तो उन्हें भाजपा के साथ सीट बंटवारे की व्यवस्था की उम्मीद है।      

रेपिस्ट आसाराम और नारायण साई को सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, नहीं मिलेगी ‘फर्लो’ 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.