नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के दुर्गेश पाठक ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार राजेश भाटिया को 11 हकाार से अधिक मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
केजरीवाल का ऐलान - दिल्ली खेल विश्वविद्यालय नौकरी में मदद के लिए खिलाड़ियों को देगा डिग्री
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया,‘‘मतगणना के सभी 16 दौर पूरे हो चुके हैं। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राजेश भाटिया को 11 हकाार से अधिक मतों के अंतर से हरा दिया है।‘‘ आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक,‘आप’के पाठक को 40,319 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाटिया को 28,851 मत प्राप्त हुए। पाठक ने 11,468 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
मोदी सरकार ने डेका को बनाया खुफिया ब्यूरो का प्रमुख, रॉ प्रमुख गोयल का बढ़ाया कार्यकाल
This is the victory of @ArvindKejriwal's "Kaam ki Rajneeti". This is the victory of all our volunteers. I thank you all. -@ipathak25 #AAPsweepsRajinderNagar pic.twitter.com/eX1eCY83Hm — AAP (@AamAadmiParty) June 26, 2022
This is the victory of @ArvindKejriwal's "Kaam ki Rajneeti". This is the victory of all our volunteers. I thank you all. -@ipathak25 #AAPsweepsRajinderNagar pic.twitter.com/eX1eCY83Hm
उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रेमलता को महका 2,014 मत प्राप्त हुए। इस विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 23 जून को केवल 43.75 प्रतिशत मतदान हुआ था। उल्लेखनीय है कि उपचुनाव में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में थे। हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद आप नेता राघव चड्ढा के इस्तीफे से यह सीट खाली हो गयी थी। यह उपचुनाव दिल्ली में आप और भाजपा दोनों राजनीतिक दलों के लिए बेहद अहम माना जा रहा था।
‘अग्निपथ’ योजना राजनीतिक निर्णय, प्रधानमंत्री मोदी की ‘चुप्पी’ युवाओं का अपमान: कांग्रेस
राजेंद्र नगर के लोगों का दिल से आभार दिल्ली के लोगों के इस अथाह स्नेह और प्रेम का मैं आभारी हूँ। यही हमें और मेहनत एवं सेवा करने की प्रेरणा देता है लोगों ने उनकी गंदी राजनीति को हराया और हमारे अच्छे काम को सराहा शुक्रिया राजेंद्र नगर, शुक्रिया दिल्ली #AAPsweepsRajinderNagar — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 26, 2022
राजेंद्र नगर के लोगों का दिल से आभार दिल्ली के लोगों के इस अथाह स्नेह और प्रेम का मैं आभारी हूँ। यही हमें और मेहनत एवं सेवा करने की प्रेरणा देता है लोगों ने उनकी गंदी राजनीति को हराया और हमारे अच्छे काम को सराहा शुक्रिया राजेंद्र नगर, शुक्रिया दिल्ली #AAPsweepsRajinderNagar
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यहां सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई थी। मतगणना की शुरुआत में दुर्गेश पाठक को राजेश भाटिया पर 1,500 मतों की मामूली बढ़त थी, जो पांचवें दौर की मतगणना के अंत में घटकर लगभग 1,000 मतों पर आ गई। छठे दौर के बाद आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पाठक 3,000 मतों के अंतर से आगे बढ़ गए। नौवें दौर की मतगणना के बाद यह अंतर 10,000 मतों से अधिक हो गया और अंतत: उन्होंने 11 हजार से अधिक मतों के अंतर से महत्वपूर्ण माने जाने वाले राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल कर ली।
उद्धव का शिंदे पर निशाना- आप का बेटा सांसद, क्या मेरे बेटे को आगे नहीं बढ़ना चाहिए!
Picture of the day ❤️#AAPsweepsRajinderNagar pic.twitter.com/EvYeNK0XlA — AAP (@AamAadmiParty) June 26, 2022
Picture of the day ❤️#AAPsweepsRajinderNagar pic.twitter.com/EvYeNK0XlA
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा आप के अन्य नेताओं ने भी दुर्गेश पाठक को इस जीत पर बधाई दी है। केजरीवाल ने ट््वीट किया, च्च्राजेंद्र नगर के लोगों का दिल से आभार। दिल्ली के लोगों के इस अथाह स्नेह और प्रेम का मैं विशेष रूप से आभारी हूं। आपका यही स्नेह और प्रेम हमें और अधिक मेहनत एवं सेवा करने की प्रेरणा देता है। लोगों ने उनकी गंदी राजनीति को हराया और हमारे अच्छे काम को सराहा है।शुक्रिया राजेंद्र नगर, शुक्रिया दिल्ली।’’
कोर्ट को ED ने कार्ति के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का दिया भरोसा
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी दुर्गेश पाठक को बधाई देते हुए ट््वीट किया, ‘‘प्यारे भाई दुर्गेश पाठक को राजेंद्र नगर विधानसभा से विधायक चुने जाने पर बहुत बहुत बधाई। आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता साथियों को भी जीत की बधाई। दिल्ली की जनता के दिल में अरविंद केजरीवाल जी का जलवा है।’’
RBI ने 1,514 शहरी सहकारी बैंकों के लिए 4 कदम उठाए
अंतरराष्ट्रीय रैफरी जगबीर बोले- महिला पहलवानों के प्रति बृजभूषण का...
उमर खालिद के जेल में 1000 दिन : समर्थन में जुटे बड़ी संख्या में लोग
PM मोदी की डिग्री पर केजरीवाल की पुनर्विचार याचिका हुई विचारार्थ...
CBI ने मणिपुर हिंसा की जांच के लिए SIT का किया गठन
भाजपा के लोग असुरों से कम नहीं : प्रोफेसर राम गोपाल यादव
केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आगामी AAP की 'महारैली' की तैयारियों में...
JNU परिसर में छात्राओं से छेड़छाड़, अपहरण की कोशिश के मामले में एक और...
सुप्रीम कोर्ट ने वकीलों के पंजीकरण के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया के...
दिल्ली पुलिस जांच के लिए महिला पहलवान को ले गई बृजभूषण के दिल्ली...