Sunday, Oct 01, 2023
-->
aap leader kejriwal and bhagwant mann meet uddhav thackeray, speculation intensifies

AAP नेता केजरीवाल और भगवंत मान की उद्धव ठाकरे से मुलाकात, अटकलें तेज

  • Updated on 2/24/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से यहां बांद्रा स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। केजरीवाल जब ‘मातोश्री' गये तो उस समय उनके साथ उनकी पार्टी के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और राघव चड्ढा भी थे।

गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश को मानहानि नोटिस भेजा 

  •  

इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि क्योंकि चुनाव आयोग ने हाल में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता वाले गुट को ‘शिवसेना' नाम और ‘धनुष-बाण' चिन्ह आवंटित किया था। पिछले साल जून में शिंदे के विद्रोह ने शिवसेना को विभाजित कर दिया था और ठाकरे की महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को गिरा दिया था।

भारत में आम आदमी भ्रष्टाचार से त्रस्त है, सभी स्तरों पर जवाबदेही तय की जाए : सुप्रीम कोर्ट 

शिंदे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मदद से मुख्यमंत्री बने थे। आप ने कहा है कि वह बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव लड़ेगी, जो पिछले साल की शुरुआत से ही होने हैं। अविभाजित शिवसेना ने कई वर्षों तक देश के सबसे अमीर महानगरपालिका का नेतृत्व किया था, जबकि आप ने हाल में दिल्ली नगर निगम को भाजपा से हथिया लिया। ठाकरे और केजरीवाल दोनों ही भाजपा के कटु आलोचक हैं। 

प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर गोलीबारी करने के आरोप में स्वर्ण पदक विजेता पहलवान गिरफ्तार 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.