Tuesday, Mar 21, 2023
-->
aap leader sanjay singh received threats to burn him aliv  hindu vahini man rkdsnt

AAP नेता संजय सिंह को मिली जिंदा जलाकर मारने की धमकी, शिकायत दर्ज

  • Updated on 1/18/2021

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने दावा किया है कि एक हिन्दुवादी संगठन ने उन्हें फोन पर जिंदा जलाकर मारने की धमकी दी है। आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने सोमवार को बताया कि संजय सिंह के सहयोगी के फोन पर एक शख्स ने फोन कर कहा कि वह हिंदू वाहिनी से बोल रहा है और संजय सिंह को मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला देगा।     

संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के छोटे भाई की लाश यूपी के सहारनपुर में मिली

इस घटना के बाद संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ऐसी धमकियां पहले भी मिल चुकी हैं। इन बंदर घुड़कियों से डरने वाला नहीं। जला दो, या मार दो, जनता के मुद्दों को सड़क से सदन तक उठाता रहूंगा।’’ सभाजीत सिंह ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे कायरतापूर्ण हरकत करार दिया है। 

अर्नब ने विपक्ष के बढ़ते हमलों के बीच तोड़ी चुप्पी, निशाने पर पाक और कांग्रेस

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे ओछे कृत्य से हम पर कोई फर्क नहीं पडऩे वाला। आम आदमी पार्टी गरीबों-मजलूमों के हक में हमेशा आवाज उठाती है और आगे भी मजबूती से उठाती रहेगी। इन कायरतापूर्ण हरकतों से हम डरने वाले नहीं हैं।’’ सिंह ने कहा कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। 

ट्रैक्टर रैली निकालना किसानों का संवैधानिक अधिकार है: किसान संगठन

 

 

यहां पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...

 

comments

.
.
.
.
.