नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रायबरेली में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक और दिल्ली (Delhi) के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती (Somnath Bharti) पर स्याही फेंकी गई और मारपीट के बाद यूपी पुलिस द्वारा उन्हें ही गिरफ्तार कर लिया गया। आप नेता पर हुए इस हमले को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
रायबरेली: CM योगी पर AAP नेता सोमनाथ भारती का विवादित बयान, पुलिस ने किया गिरफ्तार
CM केजरीवाल ने योगी सरकार पर बोला हमला इस घटना को लेकर अरविंद केजरीवाल ने यूपी की योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'योगी आदित्यनाथ जी, हमारे विधायक सोमनाथ भारती जी आपका सरकारी स्कूल देखने जा रहे थे। उन पर स्याही फिंकवा दी? और फिर उन्हें ही गिरफ्तार कर लिया?' मुख्यमंत्री ने पूछा, 'आपके स्कूल इतने ज्यादा खराब हैं क्या? कोई आपका स्कूल देखने जाए तो आप इतना डर क्यों जाते हो? स्कूल ठीक कीजिए। नहीं करना आता तो मनीष सिसोदिया से पूछ लीजिए।'
अपने अन्य ट्वीट में सीएम केजरीवाल ने लिखा, 'योगी आदित्यनाथ जिन स्कूलों को आपको दिखाने में इतनी शर्म आ रही है, उन स्कूलों में उत्तर प्रदेश के हमारे बच्चे पढ़ते हैं योगी जी।' उन्होंने कहा, 'आप उत्तर प्रदेश के करोड़ों बच्चों का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं।'
.@myogiadityanath जिन स्कूलों को आपको दिखाने में इतनी शर्म आ रही है, उन स्कूलों में UP के हमारे बच्चे पढ़ते हैं योगी जी। आप UP के करोड़ों बच्चों का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। https://t.co/7tXB3zpEzb — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 11, 2021
.@myogiadityanath जिन स्कूलों को आपको दिखाने में इतनी शर्म आ रही है, उन स्कूलों में UP के हमारे बच्चे पढ़ते हैं योगी जी। आप UP के करोड़ों बच्चों का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। https://t.co/7tXB3zpEzb
कोरोना से जंग जीतने वाले दिल्ली के पहले मरीज ने Vaccination को लेकर की ये खास अपील
AAP नेता सोमनाथ भारती का विवादित बयान बता दें कि अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को लेकर विवादित बयान दिया है। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
Delhi: खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने मांगी कार्डधारियों से डोर टू डोर राशन पर राय, मिले ये जवाब
चेहरे पर फेंकी स्हाई दरअसल, इन दिनों सोमनाथ भारती उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। इस दौरान आज उनकी रायबरेली में यूपी पुलिस से कहा सुनी हो गई। इस दौरान किसी ने उन पर स्याही फेंक दी। इस घटना के बाद सोमनाथ भारती सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में रोक लिया गया है।
Farmers Protest: नरेश टिकैत ने अपने ही लोगों पर उठाए सवाल, कहा- 2-3 नेता नहीं चाहते समाधान
संजय सिंह ने BJP पर लगाया आरोप आम आदमी पार्टी ने इस हमले को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है। आप सांसद संजय सिंह ने ट्वीट क कहा, 'उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार की तानाशाही चरम पर है।' संजय सिंह ने आगे कहा, 'आम आदमी पार्टी ने जब स्कूल, अस्पताल की बदहाली का सवाल उठाया तो आदित्यनाथ जी ने आप नेताओं को आतंकित करना शुरू कर दिया, पूर्व मंत्री व विधायक सोमनाथ भारती पर रायबरेली में भाजपाईयों ने हमला कर दिया और सोमनाथ को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।'
Bird Flu: दिल्ली में बर्ड फ्लू की दस्तक, 8 सैंपल मिले पॉजिटिव, जानें देश का हाल
योगी सरकार पर उठाए सवाल इसके साथ ही आमआदमी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी एक ट्वीट किया गया है जिसमें इस हमले का पूरा जिम्मेदार बीजेपी को ठहराया है। आम आदमी पार्टी ने कहा कि तानाशाही चरम पर है। योगीराज=अपराधी बचाओ, विरोध दबाओ। पूर्व मंत्री व विधायक सोमनाथ भारती पर रायबरेली में भाजपाईयों ने हमला कर दिया और सोमनाथ जी को ही पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया। स्कूल, अस्पताल की बदहाली पर सवाल उठाने पर योगी सरकार ने AAP नेताओं को आतंकित करना शुरू कर दिया है।
यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें...
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
राज्य विधानमण्डल में CM योगी ने विपक्ष के व्यवहार की आलोचना की, बताया...
Delhi Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें अभी तक की बड़ी खबरें
पेट्रोल- डीजल के बवाल पर बोली योगी सरकार- राज्य कर में कटौती का कोई...
सोशल मीडिया-OTT प्लेटफॉर्म के लिए केंद्र सरकार लाई नई Guidelines, 24...
PAK ने मोदी की दाढ़ी को बताया 'राष्ट्रीय सुरक्षा' के लिए खतरा, कर...
BKU के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने खुद को बताया राम वंशज, कहा-...
लक्खा सिंह का पुलिस को ओपन चैलेंज- रैली करने आ रहा हूं दिल्ली
Afternoon Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की बड़ी खबरें
मार्च-अप्रैल में दिल्ली में 25 प्रतिशत पानी की सप्लाई रोकने जा रही...
सीमा पर चीन के नरम होते ही लाइन पर आया पाकिस्तान, भारत से की 'शांति...