नई दिल्ली/टीम डिजिटल। हिमाचल प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता बुधवार को यहां आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए और उन्होंने कहा कि वह भगवा पार्टी की नीति से ‘तंग’ आ गए थे। भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य हर्मेल धीमान आप के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हो गए। धीमान के साथ हिमाचल प्रदेश से भाजपा के दो अन्य नेता देवराज और जगदीश पवार भी आप में शामिल हो गए हैं। बता दें कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हाल ही में कहा था कि हिमाचल में आम आदमी पार्टी की दाल गलने नहीं देंगे। उसका संगठन पनप ही नहीं पाएगा।
जेएनयू हिंसा : ABVP के अज्ञात कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, यूनिवर्सिटी ने दी चेतावनी
BIG JOLT TO BJP IN HIMACHAL‼️ National Executive Member of BJP & Vice president of BJP's Himachal Pradesh SC Morcha, Shri Harmel Dhiman ji joins AAP in the presence of AAP Senior Leaders @SatyendarJain & @ipathak25 pic.twitter.com/4evpBylPzh — AAP (@AamAadmiParty) April 13, 2022
BIG JOLT TO BJP IN HIMACHAL‼️ National Executive Member of BJP & Vice president of BJP's Himachal Pradesh SC Morcha, Shri Harmel Dhiman ji joins AAP in the presence of AAP Senior Leaders @SatyendarJain & @ipathak25 pic.twitter.com/4evpBylPzh
खरगोन हिंसा वाले ट्वीट को लेकर दिग्विजय पर कानूनी कार्रवाई का विचार कर रही है मप्र सरकार
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (SC विंग) एवं पूर्व उपाध्यक्ष SC मोर्चा व 30 साल से अधिक उच्च पद पर रहे कार्यकर्ता हरमल धीमान जी बीजेपी से त्रस्त होकर आज अपने सभी साथियों के साथ आम आदमी पार्टी से जुड़े।मैं उनका और सभी कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत करता हूं। pic.twitter.com/l2Cg9ObRm1 — Satyendar Jain (@SatyendarJain) April 13, 2022
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (SC विंग) एवं पूर्व उपाध्यक्ष SC मोर्चा व 30 साल से अधिक उच्च पद पर रहे कार्यकर्ता हरमल धीमान जी बीजेपी से त्रस्त होकर आज अपने सभी साथियों के साथ आम आदमी पार्टी से जुड़े।मैं उनका और सभी कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत करता हूं। pic.twitter.com/l2Cg9ObRm1
आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश से भाजपा के और नेता जल्द ही अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार हैं। जैन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘धीमान जी हिमाचल प्रदेश में जाना-पहचाना चेहरा हैं। भाजपा की नीति से तंग आकर वह आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। वह पिछले 30 वर्षों से भाजपा से सक्रिय रूप से जुड़े रहे और भाजपा के एससी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य के तौर पर काम कर रहे थे।’’
भगवंत मान बोले- बिजली को लेकर पंजाब के लोगों को जल्दी मिलेगी अच्छी सूचना
उन्होंने कहा कि धीमान इससे पहले भाजपा की हिमाचल प्रदेश ईकाई के एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। जैन ने कहा कि देवराज हिमाचल प्रदेश में भाजपा के दो बार मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं जबकि पवार दो बार प्रधान (गांव के प्रमुख) रह चुके हैं और उन्होंने पर्वतीय राज्य में मंडल विकास परिषद तथा जिला परिषद के सदस्य के तौर पर भी काम किया है। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा से कम से कम 1,000 लोग जल्द ही आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। मैं इस संबंध में जल्द ही कसौली जाऊंगा।’’ जैन हिमाचल प्रदेश में आप के राजनीतिक मामलों के प्रभारी है। हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में चुनाव होंगे।
एंटनी ब्लिंकन की टिप्पणी पर राजनाथ, जयशंकर की चुप्पी को लेकर NCP ने उठाए सवाल
आप में शामिल होने के बाद धीमान ने पत्रकारों से कहा, ‘‘आज मैं आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहा हूं क्योंकि मैं भाजपा की नीति से तंग आ गया हूं। मैं इस पार्टी में इसलिए शामिल हुआ हूं क्योंकि मैं अरविंद केजरीवाल के काम और विचारधारा से प्रभावित हूं।’’ आप ने सोमवार को अपनी हिमाचल प्रदेश कार्यकारी समिति को भंग कर दिया था और ऐलान किया था कि वह पार्टी के प्रदेश ईकाई के शीर्ष पदाधिकारियों और भाजपा के कुछ अन्य नेताओं के दल बदलने के बाद, ‘‘जल्द’’ ही इसका पुनर्गठन करेगी।
केंद्रीय एजेंसियों से ‘छूट’ हासिल कर BJP के ‘लाउडस्पीकर’ बने राज ठाकरे: संजय राउत
पिछले सप्ताह आप के हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष अनूप केसरी, महासचिव (संगठन) सतीश ठाकुर और ऊना जिले के प्रमुख इकबाल सिंह भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय मंत्री तथा हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में यहां भाजपा में शामिल हो गए थे। ठाकुर ने आप की महिला ईकाई की प्रमुख ममता ठाकुर समेत कुछ और नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद सोमवार को आप पर निशाना साधते हुए कहा था कि केजरीवाल के लिए हिमाचल प्रदेश में अपनी पार्टी का संगठन बचाना मुश्किल हो गया है।
कर्नाटक में ठेकेदार की मौत का मामला: राहुल गांधी ने PM मोदी, CM बोम्मई पर साधा निशाना
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
सनातन धर्म विवाद: हिंदू साधु- संतों ने दिल्ली में किया प्रदर्शन
बिहारः पटना में दलित महिला से दरिंदगी, निर्वस्त्र कर पीटा और किया...
कवच के साथ ही 16 से ज्यादा सुरक्षा उपायों से लैस है नई वंदे भारत
Asian Games 2023: 10 मीटर एयर राइफल टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ...
लोकसभा चुनाव से पहले ABVP की जीत बनेगी BJP की संजीवनी
दुर्गा पूजा, दशहरा, दिपावली, छठ पर नहीं है रेलगाड़ियों में कन्फर्म सीट
रामलीला कमेटियों ने माना BJP का प्रस्ताव, सनातन धर्म विरोधी पुतला दहन...
समाधान के लिए संस्थागत सहयोग जरूरी है: प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़
‘राहगीरी' के लिए कनॉट प्लेस की सड़क बंद करने से व्यापारियों में रोष,...
राहुल गांधी ने पूछा - जातिगत जनगणना से डरते क्यों हैं प्रधानमंत्री...