नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद मंत्रिमंडल में दो स्थान रिक्त हो गए थे।
उपराज्यपाल सक्सेना ने साबरमती आश्रम हमला मामले में अदालत को गुमराह किया: संजय सिंह
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिसोदिया और जैन के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में भारद्वाज और आतिशी को मंत्री नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल की सिफारिश के बाद सक्सेना ने कैबिनेट में मंत्रियों के रूप में नियुक्ति के लिए राष्ट्रपति मुर्मू को आतिशी और भारद्वाज के नामों की सिफारिश की थी।
भारतीय बिजली उपभोक्ताओं की कीमत पर BJP की किस्मत चमका रहा है अडाणी समूह : कांग्रेस
सूत्रों ने बताया कि नौ मार्च को शपथ लेने के बाद आतिशी और भारद्वाज 17 मार्च से शुरू हो रहे दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र में बतौर मंत्री शामिल होंगे। एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया, ‘‘राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के मुख्यमंत्री की सलाह पर दिल्ली के मंत्री मनीष सिसोदिया का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।'' जैन के संबंध में भी ऐसी ही अधिसूचना जारी की गई है।
राबड़ी से CBI की पूछताछ को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर विपक्षी दलों के नेता
सीबीआई ने 2021-22 की दिल्ली आबकारी नीति (अब समाप्त हो चुकी) को बनाने और लागू करने में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। वह 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में हैं।
रिश्वत मामले में कर्नाटक के BJP विधायक विरूपक्षप्पा को हाई कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत
वहीं, जैन को कथित धनशोधन के एक मामले में 30 मई, 2022 को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। वह भी न्यायिक हिरासत में हैं। भारद्वाज 2013 से आप के विधायक हैं और इस समय दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष हैं। आतिशी शिक्षा विभाग में सिसोदिया की सलाहकार थीं।
केजरीवाल बोले- PM मोदी ने अच्छा काम करने वालों को जेल में डाल दिया है, जबकि...
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
Deepika को याद आया अपना पुराना प्यार, Ranbir Kapoor संग शेयर की यह...
'फैमिली मैन' से लेकर 'मिर्जापुर' तक, इन 5 सुपरहिट वेब सीरीज के आने...
नेपाल के प्रधानमंत्री से मिले PM मोदी, कहा- रिश्तों को देंगे हिमालय...
Varun Tej इसी महीने अपनी गर्लफ्रेंड संग करने जा रहे हैं सगाई, सामने...
वाणिज्यिक सिलेंडर के दाम 83.5 रुपये घटे, विमान ईंधन कीमतों में भी...
अमित शाह का बड़ा ऐलान- मणिपुर हिंसा की जांच करेगा न्यायिक आयोग
10 YRS of YJHD: दीपिका, रणबीर संग फिल्म की टीम ने जमकर की पार्टी,...
साक्षी हत्याकांड: अदालत ने आरोपी की हिरासत तीन दिन बढ़ाई
उम्मीद से ज्यादा चालक और शातिर निकला साहिल, जानता है कानूनी...
लोगों को पांच सौ का नोट दिखा धरा देते थे कागज की गड्डी, 3 ठग गिरफ्तार