Tuesday, Mar 21, 2023
-->
aap-mp-says-congress-colluded-with-bjp-for-not-raising-farmers-issue-in-parliament-rkdsnt

AAP का आरोप- संसद में किसानों का मुद्दा नहीं उठाने के लिए कांग्रेस की भाजपा से सांठगांठ 

  • Updated on 2/3/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। राज्यसभा की कार्यवाही बाधित करने पर मार्शल की मदद से सदन से बाहर किये जाने के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने बुधवार को दावा किया कि कांग्रेस ने संसद में किसानों के मुद्दे को अलग से और आक्रामक तरीके से नहीं उठाने के लिए भाजपा के साथ पिछले दरवाजे से हाथ मिला लिया है। सिंह ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस को केंद्र द्वारा हाल ही में लागू विवादास्पद कृषि कानूनों पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। 

किसान आंदोलन: दिलजीत ने रिहाना को डेडिकेट किया न्यू सॉन्ग, कंगना ने दिखाए तेवर

राज्यसभा में बुधवार को आम आदमी पार्टी के तीन सदस्यों संजय सिंह, सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता को सदन की कार्यवाही बाधित करने पर दिन भर के लिए निलंबित कर दिया गया। बाद में उन्हें मार्शल की मदद से सदन से बाहर किया गया। सुबह, उच्च सदन में शून्यकाल समाप्त होने पर संजय सिंह ने आंदोलन कर रहे किसानों से जुड़ा मुद्दा उठाने का प्रयास किया। लेकिन सभापति एम वेंकैया नायडू ने उन्हें अनुमति नहीं दी और कहा कि सदस्य राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर होने वाली चर्चा में अपनी बात रख सकते हैं। 

मोदी सरकार का बजट 2021 देश के एक फीसदी लोगों के लिए : राहुल गांधी

सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस ने भाजपा के साथ पिछले दरवाजे से हाथ मिला लिया है ताकि संसद में किसानों के मुद्दे को अलग से और आक्रामक तरीके से नहीं उठाया जा सके।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज जब आप सांसदों को राज्यसभा से मार्शल की मदद से बाहर निकाला गया तो कांग्रेस पार्टी चुप्पी साधे रही।’’

बैलेट के इस्तेमाल से EVM का समर्थन करने वाले दल मुंह की खाएंगे : एनसीपी

 

 

यहां पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...

 

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.