Monday, Mar 20, 2023
-->
aap office locked in uttar pradesh party targeted yogi bjp government rkdsnt

यूपी में AAP के दफ्तर पर लगा ताला, पार्टी ने साधा योगी सरकार पर निशाना

  • Updated on 8/16/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित राज्य कार्यालय भवन पर रविवार को ताला लगा दिया गया। आप के प्रदेश प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी ने बताया कि राजधानी लखनऊ के विजय खंड स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर पुलिस के दबाव में आकर ताला लगा दिया गया। वह कार्यालय किराए पर लिया गया था। 

डॉक्टर कफील की रासुका तामील अवधि फिर बढ़ी, परिवार हैरान-परेशान

उन्होंने कहा कि पुलिस की एक टीम शनिवार रात उनके घर पहुंची थी और उनसे पार्टी के दफ्तर का पता पूछा था जो उसे बता दिया गया। आज सुबह मकान मालिक ने उन्हें फोन कर कहा कि पार्टी उनके यहां अपनी होने वाली गतिविधियां बंद करे। उसके बाद दफ्तर पर ताला लगा दिया गया। 

प्रशांत भूषण मामला : जजों, वकीलों ने बार और पीठ के बीच सौहार्दपूर्ण रिश्तों की वकालत की

सरकारी विभाग के भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच को लेकर नाखुश है CVC

माहेश्वरी ने बताया कि यह सब कुछ पुलिस के दबाव में आकर किया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पुलिस आम आदमी की आवाज उठाने वाली आप को परेशान करने के लिए ऐसी हरकतें कर रही है, लेकिन दमन की चाहे जितनी कार्यवाही कर ली जाए, पार्टी का हौसला कभी नहीं टूटेगा। 

यूपी में बढ़ते अपराधों पर AAP सांसद ने योगी सरकार को फिर लिया आड़े हाथ

 

 

 

 

यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें...

प्रशांत भूषण केस में SC का फैसला संवैधानिक लोकतंत्र को कमजोर करने वाला : येचुरी


 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.