नई दिल्ली/टीम डिजिटल। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 12 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। खास बात यह है कि अभी तक विधानसभा चुनावों का ऐलान तक नहीं हुआ है, लेकिन आप आक्रामक तेवर दिखाते हुए उम्मीदवार घोषित कर रही है। इस पर पार्टी संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'गुजरात चुनाव के लिए AAP के सभी नए उम्मीदवारों को बहुत-बहुत बधाई। जमकर चुनाव लड़िए, इस बार गुजरात की जनता को आप से ही उम्मीदें हैं।'
केंद्रीय विद्यालय के शौचालय में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, DCW का स्कूल, पुलिस को नोटिस
गुजरात चुनाव के लिए AAP के सभी नए उम्मीदवारों को बहुत-बहुत बधाई। जमकर चुनाव लड़िए, इस बार गुजरात की जनता को आप से ही उम्मीदें हैं। https://t.co/uiw0mVPxHh — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 6, 2022
गुजरात चुनाव के लिए AAP के सभी नए उम्मीदवारों को बहुत-बहुत बधाई। जमकर चुनाव लड़िए, इस बार गुजरात की जनता को आप से ही उम्मीदें हैं। https://t.co/uiw0mVPxHh
इसके साथ पार्टी ने केजरीवाल को 'द गारंटी मैन' के रूप में सोशल मीडिया में पेश करना शुरू कर दिया है। पार्टी का दावा है कि केजरीवाल जो वादा करते हुए उसे निभाते भी हैं, भाजपा की तरह जुमले नहीं छोड़ते हैं।
Here's our Fourth List of Candidates for the upcoming 2022 Gujarat Assembly Elections. Congratulations to all. Gujarat is ready for change 💯 pic.twitter.com/HoiWyd0S6u — AAP (@AamAadmiParty) October 6, 2022
Here's our Fourth List of Candidates for the upcoming 2022 Gujarat Assembly Elections. Congratulations to all. Gujarat is ready for change 💯 pic.twitter.com/HoiWyd0S6u
गुजरात भाजपा प्रमुख ने आप नेताओं को किया आमंत्रित गुजरात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रमुख सीआर पाटिल ने बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए उन्हें राज्य के स्कूलों का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया। राज्य सरकार के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए ‘आप’ ने भाजपा नेताओं को दिल्ली के स्कूलों का दौरा करने के लिए आमंत्रित करके पलटवार किया।
निर्वाचन आयोग को भी आदर्श आचार संहिता की जरूरत : कपिल सिब्बल
राज्य में इस साल दिसंबर में संभावित विधानसभा चुनाव को लेकर जारी प्रचार अभियान के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में शिक्षा क्षेत्र में हुए कार्यों को आप दर्शाती रही है। गुरात में पिछले 27 साल से सत्ता में बरकरार भाजपा के खिलाफ आप खुद को मुख्य चुनौतीकर्ता के रूप में पेश करने की कोशिश कर रही है।
सूरत में लोगों को संबोधित करते हुए पाटिल ने कहा, ‘‘कुछ लोग यहां आकर बहुत अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराने का वादा करके लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें यहां एक बार आने और देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्हें अपनी खामियों के बारे में पता चलेगा और वे सूरत नगर निगम और गुजरात में शिक्षा का स्तर देख सकेंगे।’’ इस आमंत्रण पर आप के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव इंद्राणी राजगुरु ने कहा कि पाटिल का विद्यालयी शिक्षा के बारे में बात करना अपने आप में केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी की विजय है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अब पंजाब पुलिस में खोला नौकरियों का पिटारा
राजगुरु ने कहा कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने उनका आमंत्रण स्वीकार कर लिया है और ‘आप’ ने भी पाटिल को दिल्ली के स्कूलों का दौरान करने के लिए आमंत्रित किया है। राजगुरु ने कहा, ‘‘यह देखकर खुशी होती है कि एक पार्टी जिसने शिक्षा को अपना कारोबार बना लिया है वह शिक्षा के बारे में बात कर ही है। यह ‘आप’ की विजय है। गुजरात सरकार ने 6000 स्कूल बंद करा दिये हैं। महंगाई के दौरान अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल चाहने वाले लोगों को भ्रमित करना पाप है।’’
Video: रत्ना पाठक ने लगाई एक्टर्स की क्लास, कहा- 'Flight पर करते हैं...
Video: टूट गई 'बिग बॉस 16' की मंडली, MC Stan-अब्दू रोजिक के बीच हुई...
लंदन की सड़कों पर थिरकीं Alaya और मानुषी छिल्लर, करण जौहर ने किया...
राहुल गांधी माफी मांग लें तो संसद में गतिरोध खत्म हो सकता है: हरदीप...
कृति सेनन ने करवाई Surgery? सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
OROP बकाये के भुगतान पर SC का केंद्र सरकार को अहम निर्देश, कही ये बात
International Day of Happiness पर जानें सेहत और खुशी के बीच का खास...
आदित्य रॉय कपूर संग स्पॉट हुईं Vidya Balan, लोगों को पसंद आया...
पंजाबः अमृतपाल के चाचा और चालक का सरेंडर, इंटरनेट पर मंगलवार तक रोक
डिलीवरी राइडर्स के लिए कपिल शर्मा ने रखी 'ज्विगाटो' की खास...