नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। दिल्ली के जहांगीरपुरी में कई ढांचों को गिराने के लिए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए आम आदमी पार्टी ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास और भाजपा मुख्यालय को बुलडोजर से गिरा देने से देश हमेशा के लिए सांप्रदायिक हिंसा और दंगों से मुक्त हो जाएगा। अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी आप ने आरोप लगाया कि भाजपा ने पिछले सप्ताह हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान जहांगीरपुरी में दो समुदायों के बीच संघर्ष कराया। आप ने भाजपा पर रामनवमी के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में हिंसा भड़काने का भी आरोप लगाया।
अगर देश में गुंडई और लफंगई बंद करनी है तो BJP के Headquarter पर Bulldozer चला दो! - Dy. CM @msisodia #BulldozeBJPHQ pic.twitter.com/d06CZoXBS1 — AAP (@AamAadmiParty) April 20, 2022
अगर देश में गुंडई और लफंगई बंद करनी है तो BJP के Headquarter पर Bulldozer चला दो! - Dy. CM @msisodia #BulldozeBJPHQ pic.twitter.com/d06CZoXBS1
कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ पर लटकी अनुशासनहीनता की कार्रवाई की तलवार
आप ने आरोप लगाया कि सांप्रदायिक हिंसा और दंगे भड़काने के एकमात्र मकसद से, भाजपा ने पिछले आठ वर्षों के दौरान रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को देश के विभिन्न हिस्सों में 'अवैध रूप से' बसाया है। पार्टी ने आरोप लगया कि भाजपा नेताओं और दिल्ली में भाजपा शासित नगर निकायों के अधिकारियों ने रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों को पिछले 15 वर्षों में राष्ट्रीय राजधानी में 'अवैध तरीके से' बसाया। पार्टी ने मांग की कि इन नेताओं और अधिकारियों के घरों को भी बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया जाना चाहिए। आप नेता आतिशी ने एक वीडियो संदेश में कहा, 'भाजपा कह रही है कि बुलडोजर चलाने और अतिक्रमण हटाने से हिंसा, दंगे और गुंडागर्दी रुक जाएगी। लेकिन वास्तव में, भाजपा ही दिल्ली सहित पूरे देश में गुंडागर्दी, हिंसा और दंगों को बढावा दे रही है।’’
जिस दिन Amit Shah के घर Bulldozer चल जाएगा, इस देश में दंगे बंद हो जाएंगे। BJP ने दंगे करवाने के लिए देशभर में बांग्लादेशियों और रोहिंग्या को बसाया है। BJP List दे, किसे कहाँ बसाया है? इससे पता चल जाएगा- अगले दंगे भाजपा कहाँ करवाने जा रही है। -@AtishiAAP #BulldozeBJPHQ pic.twitter.com/zxs3Das1gJ — AAP (@AamAadmiParty) April 20, 2022
जिस दिन Amit Shah के घर Bulldozer चल जाएगा, इस देश में दंगे बंद हो जाएंगे। BJP ने दंगे करवाने के लिए देशभर में बांग्लादेशियों और रोहिंग्या को बसाया है। BJP List दे, किसे कहाँ बसाया है? इससे पता चल जाएगा- अगले दंगे भाजपा कहाँ करवाने जा रही है। -@AtishiAAP #BulldozeBJPHQ pic.twitter.com/zxs3Das1gJ
जहांगीरपुरी में बुलडोजर अभियान के बाद सुप्रीम कोर्ट हुआ सक्रिय, दिया आदेश
उन्होंने आरोप लगाया कि हनुमान जयंती और रामनवमी के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा की सभी घटनाओं के पीछे शाह और भाजपा का हाथ है। कालकाजी क्षेत्र से विधायक ने कहा, 'भाजपा मुख्यालय और अमित शाह के आवास पर बुलडोजर चलाए जाने चाहिए। इसके बाद इस देश में दंगे नहीं होंगे।Þ भाजपा शासित उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) द्वारा चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान जहांगीरपुरी में कई ढांचों को बुलडोजर से गिराए जाने के बाद उनकी यह टिप्पणी आई है।
ममता की राज्यपाल से अपील- केंद्र से उद्योगपतियों को एजेंसियों के जरिये ‘परेशान न करने’ को कहें
देश भर में दंगे करा रही है BJP अगर दंगे रोकने हैं तो- 1️⃣ #BulldozeBJPHQ 2️⃣Amit Shah के घर पर बुलडोजर चलाएं 3️⃣BJP ने देशभर में रोहिंग्या को बसाया, उनकी लिस्ट जारी करें 4️⃣MCD ने Illegal Construction कराया, पैसे खाने वाले BJP नेताओं के घर पर भी बुलडोजर चलाएं -@raghav_chadha pic.twitter.com/OrzPBMCsEa — AAP (@AamAadmiParty) April 20, 2022
देश भर में दंगे करा रही है BJP अगर दंगे रोकने हैं तो- 1️⃣ #BulldozeBJPHQ 2️⃣Amit Shah के घर पर बुलडोजर चलाएं 3️⃣BJP ने देशभर में रोहिंग्या को बसाया, उनकी लिस्ट जारी करें 4️⃣MCD ने Illegal Construction कराया, पैसे खाने वाले BJP नेताओं के घर पर भी बुलडोजर चलाएं -@raghav_chadha pic.twitter.com/OrzPBMCsEa
आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'केंद्र की भाजपा सरकार ने पिछले आठ वर्षों में रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों को देश के विभिन्न हिस्सों में अवैध रूप से बसाया। राज्य सरकारें ऐसा नहीं कर सकती हैं क्योंकि केवल केंद्र ही उन्हें देश के अंदर ला सकता है।' इससे पहले आप नेता अमानतुल्लाह खान ने जहांगीरपुरी में अतिक्रमण विरोधी अभियान के समय पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री शाह और भाजपा पर दिल्ली के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाडऩे का आरोप लगाया।
BJP ने आज Illegal Constructions तोड़ने का Drama किया। BJP आज जनता के सवालों का जवाब दे- - BJP की MCD ने 15 साल में ये Illegal Constructions को क्यों करवाए? - BJP के जिन नेताओं के राज में ये बने उनके घर पर Bulldozer कब चलेंगे? - Dy. CM @msisodia #BulldozeBJPHQ pic.twitter.com/OZ0Xl8S5VC — AAP (@AamAadmiParty) April 20, 2022
BJP ने आज Illegal Constructions तोड़ने का Drama किया। BJP आज जनता के सवालों का जवाब दे- - BJP की MCD ने 15 साल में ये Illegal Constructions को क्यों करवाए? - BJP के जिन नेताओं के राज में ये बने उनके घर पर Bulldozer कब चलेंगे? - Dy. CM @msisodia #BulldozeBJPHQ pic.twitter.com/OZ0Xl8S5VC
माकपा ने जहांगीरपुरी में निकाली गई शोभायात्रा में हथियारों के इस्तेमाल पर उठाए सवाल
दिल्ली के ओखला क्षेत्र से विधायक खान ने बुधवार को ट्विटर पर एक वीडियो संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत रमजान के पवित्र महीने में जहांगीरपुरी इलाके में एक विशेष समुदाय के लोगों को परेशान करने के लिए उनके घरों को तोडऩे से क्षेत्र में माहौल और खराब हो जाएगा। खान ने केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेताओं से इस तरह की कार्रवाई से परहेज करने की अपील करते हुए कहा कि देश का माहौल पहले ही खराब हो चुका है। दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष खान ने कहा, 'इसे अगर समय पर नहीं रोका गया तो इस तरह की घटिया राजनीति देश को बर्बाद कर देगी।'
केंद्रीय जांच एजेंसियों के ‘दुरुपयोग' के खिलाफ विपक्षी दलों की...
राहुल को लेकर प्रियंका गांधी ने पीएम पर दागा सवाल- नरेन्द्र मोदी जी...
राहुल को अयोग्य ठहराना, भाजपा का महंगाई व उद्योगपति मित्रों से ध्यान...
लोकसभा के लिए अयोग्य होने के बाद राहुल गांधी को खाली करना पड़ सकता है...
मोदी सरकार की 'तानाशाही' के खिलाफ 14 विपक्षी दलों ने सुप्रीम कोर्ट...
राहुल गांधी को लोकसभा के लिए अयोग्य करार देने को लेकर ममता ने मोदी...
राहुल गांधी बोले- मैं भारत की आवाज़ के लिए लड़ रहा हूं, हर कीमत...
मोदी के नेतृत्व में देश को बर्बाद करने की कोशिश की जा रही है: केजरीवाल
Video: घर से निकली Pradeep Sarkar की अर्थी, दीपिका-रानी सहित आखिरी...
दीपिका पादुकोण ने Ranveer को किया इग्नोर और ना पकड़ा हाथ, फैंस बोले...