Tuesday, Dec 05, 2023
-->
aap targets bjp for getting khalistani flags outside himachal assembly rkdsnt

हिमाचल विधानसभा के बाहर खालिस्तानी झंडे मिलने के मामले में AAP ने BJP पर साधा निशाना

  • Updated on 5/8/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मुख्य द्वार पर खालिस्तान के झंडे मिलने के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर विफल रहने का आरोप लगाया। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, 'पूरी भाजपा एक गुंडे को बचाने में लगी है और उधर खालिस्तानी झंडे लगाकर चले गए। जो सरकार विधानसभा ना बचा पाए, वो जनता को कैसे बचाएगी। ये हिमाचल की आबरू का मामला है, देश की सुरक्षा का मामला है। भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हो गयी है।' वह संभवत: दिल्ली भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के लिए ऐसा कह रहे थे जिन्हें शुक्रवार को पंजाब पुलिस के एक दल ने मोहाली में दर्ज एक मामले में उनके दिल्ली स्थित आवास से गिरफ्तार किया था। 

तेजिंदर बग्गा को मिला तेजस्वी सूर्या का साथ, AAP की रणनीति से लड़ेंगे

सिसोदिया ने कहा कि धर्मशाला में हिमाचल विधानसभा भवन के गेट के बाहर खालिस्तान के झंडे लगे होना भाजपा सरकार के राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित मामलों से निपटने और राज्य के लोगों के सम्मान को बनाए रखने में पूर्ण रूप से विफल होने का प्रमाण है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मुख्य द्वार पर खालिस्तान के झंडे लगाए गए थे और इसकी दीवारों पर कुछ आपत्तिजनक नारे भी लिखे गए थे। प्रशासन ने इन झंडों को हटा लिया है और दीवारों को दोबारा रंगा गया है। 

DMRC का आरके आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन पर ‘इंटरचेंज हब’ बनाने का ऐलान

गौरतलब है कि भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी हरप्रीत सिंह बेदी के कुछ वर्ष पहले किये गये ट्वीट को लेकर अरविंद केजरीवाल की पार्टी पर खुलकर खालिस्तान का समर्थन करने का आरोप लगाया था। इसे लेकर आप को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था। इसके बाद आप ने बेदी को पार्टी के सभी पदों से निष्कासित कर दिया था। हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस वजह से वहां राजनीतिक गतिविधियां बेहद तेज हो गयी हैं।

LIC के IPO में गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को पूर्ण अभिदान 

अमरिंदर सिंह ने खालिस्तान के झंडे लटकाए जाने की निंदा की
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के गेट पर खालिस्तान के झंडे लटकाए जाने की घटना की कड़ी ङ्क्षनदा करते हुए इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सिंह ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व ऐसे कृत्यों के जरिए देश में शांति और भाईचारे के माहौल को बिगाडऩे की कोशिश कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मुख्य द्वार पर खालिस्तान के झंडे लटकाए जाने और इसकी दीवारों पर कुछ आपत्तिजनक नारे लिखे जाने का मामला सामने आया है। विधानसभा परिसर के मुख्य गेट नंबर एक की बाहरी तरफ ये झंडे लटके मिले जिन्हें अब प्रशासन ने हटा दिया है। 

भाजपा नेता बग्गा की बढ़ी मुश्किलें, मोहाली कोर्ट ने जारी की गैरजमानती वारंट

अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, 'हिमाचल प्रदेश विधानसभा के गेट पर खालिस्तान के झंडे लगाने के कृत्य की कड़ी ङ्क्षनदा करता हूं। यह हाशिए पर खड़े उन असामाजिक तत्वों का कृत्य है जो हमारे देश की शांति और भाईचारे को भंग करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय से इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं।' 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.