Friday, Jun 09, 2023
-->
aap-victory-march-in-congress-ruled-chhattisgarh-gopal-rai-excited-rkdsnt

कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में AAP की विजय यात्रा, गोपाल राय उत्साहित 

  • Updated on 3/21/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब विधानसभा चुनाव में हुई जीत का जश्न मनाने के लिए सोमवार को‘बदलबो छत्तीसगढ़’यात्रा निकली। छत्तीसगढ़ में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने है। पार्टी ने इस यात्रा के माध्यम से अपनी ताकत बढ़ानी शुरू कर दी है। 

जनता के नकारे जाने के बावजूद BJP ने धामी को चुना बतौर उत्तराखंड का मुख्यमंत्री

आप के प्रदेश मीडिया प्रभारी जयंत गायधने ने सोमवार को यहां बताया कि पंजाब में जीत के बाद छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज‘बदलबो छत्तीसगढ़‘(छत्तीसगढ़ में बदलाव लाना है) विजय यात्रा निकाली गई जिसमें दिल्ली के पर्यावरण मंत्री और प्रदेश प्रभारी गोपाल राय, विधायक संजीव झा और अन्य नेता शामिल हुए। 

मेडिकल जमानत के खिलाफ NIA बोली- वरवर राव पर आरोप गंभीर, मिल सकता है मृत्युदंड

गायधने ने बताया कि‘बदलबो छत्तीसगढ़’विजय यात्रा शहर के साइंस कॉलेज मैदान से शुरू हुई तथा ईदगाह भाटा, पुरानी बस्ती से होते हुए बूढ़ेश्वर मंदिर बूढ़ापारा में समाप्त हुई। उन्होंने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य पंजाब में पार्टी की जीत का जश्न मनाना और छत्तीसगढ़ में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करना है। गायधने ने कह कि आप ने राज्य में सभी 90 सीटों पर चुनाव लडऩे का फैसला किया है। 

LIC IPO : मोदी सरकार ने SEBI के पास दाखिल करवाए दस्तावेज 

आप नेता ने बताया कि इस विजय रैली में लगभग 700 मोटरसाइकिल और 150 से ज्यादा कारों का काफिला शामिल था। इस दौरान कई लोगों ने पार्टी में प्रवेश किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश प्रभारी गोपाल राय ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब की तरह इस बार छत्तीसगढ़ में भी‘आप’सरकार बनाने की ओर आगे बढ़ रही है। 

बस सेवाओं को डीजल के बढ़े दामों के दायरे से छूट मुहैया कराएं पीएम मोदी : NCP 

पार्टी नेताओं ने कहा , ‘‘ छत्तीसगढ़ अब बदलाव चाहता है। अब परम्परागत राजनीति को बदलकर जनता शिक्षा और स्वास्थ्य की बदलाव वाली राजनीति चाहती है। हम छत्तीसगढ़ में अब दुगने उत्साह से काम करेंगे तथा बदलाव की इस राजनीति को छत्तीसगढ़ के कोने-कोने तक पहुंचायेंगे। ’’ आम आदमी पार्टी ने वर्ष 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में 90 में से 85 सीटों पर चुनाव लड़ा था। लेकिन तब पार्टी को कोई खास सफलता नहीं मिली थी। 

भगवंत मान ने मंत्रियों को किया विभागों का बंटवारा, गृह विभाग अपने पास रखा 

  •  
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.