Sunday, Mar 26, 2023
-->
aap waved in delhi municipal corporation by-election, won 4 out of 5 seats kmbsnt

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में AAP का लहराया परचम, 5 में से 4 सीटें जीती

  • Updated on 3/3/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली नगर निगम की 5 सीट पर हुए उपचुनाव में आदमी पार्टी ने अपना परचम लहराते हुए 5 में से 4 सीटें जीती। त्रिलोकपुरी, रोहिणी सी, कल्याणपुरी और शालीमार बाग सीट आप ने जीती। जबकि 1 सीट चौहान बांगड़ कांग्रेस ने जीती। बीजेपी इन चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाई।

वार्ड के उपचुनाव (MCD bypoll) की मतगणना आज सुबह 8:00 बजे से शुरू हो गई। 5 वार्डों के लिए करीबन 51% मतदान हुआ है और सभी 440 ईवीएम मशीनों के खुलने के 1 घंटे बाद ही आम आदमी को मिल रहे प्रचंड जीत के रुझान आने लगे थे। 

अगले साल की शुरुआत में सभी 272 एमसीडी वार्ड में होने वाले चुनाव को देखते हुए तीनों प्रमुख राजनीतिक दल आम आदमी पार्टी, भाजपा, कांग्रेस इस उपचुनाव को सेमीफाइनल के तौर पर देख रहे हैं। इसीलिए मुकाबले में आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने पूरी ताकत लगाई।

दीप सिद्धू के समर्थन में उतरे मंजिंदर सिंह सिरसा, कहा- करेंगे हर संभव मदद

1.23  लाख वोटरों ने किया मताधिकार का प्रयोग
तो वहीं अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, आदेश गुप्ता, मनोज तिवारी, अनिल कुमार सहित कई नेताओं ने जनसंपर्क कर वोट मांगे हैं। इन वार्डों में 2.42 मतदाता हैं और इनमें से 1.23  लाख ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। सबसे ज्यादा मत प्रतिशत कल्याणपुरी 59.19% में रहा और सबसे कम मतदान शालीमार बाग में 43.23% रहा।

8 मार्च से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र, कैबिनेट ने लिया फैसला

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना
जबकि त्रिलोकपुरी में 55.95% चौहान बांगड़ में 55.60% और रोहिणी सी में 44.58% मतदान हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 8:00 बजे से मतगणना का प्रबंध किया है और सभी वार्ड के लिए 9 टीमों को भेजा जा रहा है। अब से कुछ ही देर बाद रुझान आना शुरू हो जाएंगे। 

ये भी पढ़ें:

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.