Tuesday, Sep 26, 2023
-->
aap-will-start-door-to-door-campaign-from-march-5

आक्रामक अंदाज में 5 मार्च से घर-घर जाने का अभियान शुरू करेगी AAP  

  • Updated on 3/1/2023

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। आम आदमी पार्टी (आप) पांच मार्च से घर-घर जाने का अभियान शुरू करेगी जिसके तहत सभी विधायक लोगों को पार्टी नेताओं मनीष सिसोदिया तथा सत्येंद्र जैन के खिलाफ दर्ज ‘‘झूठे मामलों'' के बारे में बताएंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सिसोदिया, जैन के इस्तीफे के बाद केजरीवाल इन दो नेताओं पर लगाया दांव

केजरीवाल और आप विधायकों के बीच हुई बैठक में यह फैसला तब लिया गया जब एक दिन पहले सिसोदिया और जैन ने दिल्ली मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 2021-22 की शराब नीति बनाने और उसे लागू करने में कथित भ्रष्टाचार के आरोप में रविवार को उपमुख्यमंत्री सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था।

आम आदमी पार्टी ने भाजपा को पापियों की ‘पसंदीदा वाशिंग मशीन' बताया

जैन धनशोधन के एक मामले में पिछले साल मई से तिहाड़ जेल में बंद हैं। एक सूत्र ने कहा, ‘‘पांच मार्च से हम घर-घर जाएंगे और दिल्ली के लोगों से बात करेंगे तथा उन्हें बताएंगे कि कैसे हमारे दो निर्दोष मंत्रियों को झूठे मामलों में फंसाया गया। हम नुक्कड़ सभा भी करेंगे।''

महंगाई की मार : HDFC, PNB ने कर्ज पर ब्याज की दरें बढ़ाईं

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.