Saturday, Mar 25, 2023
-->
abhay-chautala-claims-bhupendra-hooda-can-join-bjp

अभय चौटाला  का दावा- भाजपा में शामिल हो सकते हैं भूपेंद्र हुड्डा 

  • Updated on 3/11/2023

नई दिल्ली/ ओमप्रकाश। प्रदेश में अपना वजूद खो चुके राजनीतिक दल नए नए तरीके आजमा कर विभिन्न गतिविधियों को अंजाम दे, अपना जन-आधार मजबूत के असफल प्रयास कर रहे है। एक के बाद इस कड़ी में अब इसमें इनैलो की परिवर्तन पद यात्रा भी जुड़ चुकी है। जिसमें इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला की अगुवाई में यात्रा पलवल पहुंची। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए चौटाला ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मंशा भाजपा में शामिल होने तक की बात कह डाली।

इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने अपनी परिवर्तन यात्रा के दौरान पलवल के विश्राम गृह में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा के दबाव में है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा विपक्ष की भूमिका निभाने के बजाए भाजपा की भाषा बोलने का काम कर रहे हैं।

चौटाला ने जेजेपी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जेजेपी पार्टी अनुशासन हीन लोगों की पार्टी है। भाजपा के राज में हर वर्ग दुःखी है। प्रदेश के लोग भी अब यह जान चुके हैं कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की जरूरत है। इसलिए निश्चित तौर पर प्रदेश में इनेलो की सरकार बनेगी।

इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के द्वारा क्षेत्रीय पार्टियों पर दिए गए बयान की निंदा करते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा क्षेत्रीय दल की मदद से ही मुख्यमंत्री बने थे। वह भाजपा के दबाव में हैं। इसलिए इस तरह की बयानबाजी करते हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा विपक्ष की भूमिका निभाने के बजाए भाजपा की भाषा बोलने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एक तरफ तो कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता मंच से यह कहते हैं कि भाजपा के खिलाफ जो विचारधारा के लोग है। उन्हें एकजुट होना चाहिए। वहीं दूसरी ओर भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा के दबाव में कार्य कर रहे हैं। भाजपा की भाषा बोल रहे है जिससे साफ जाहिर होता है कि वह कांग्रेस पार्टी को यह दिखाना चाहते हैं कि अगर आपने मुझे कोई जगह नहीं दी तो वह भाजपा के हिसाब से अपनी पार्टी अलग भी बना सकते हैं और भाजपा में शामिल भी हो सकते है।

लोगों ने नए सिरे से इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी में अपनी आस्था जताना शुरू कर दिया है और उन्हें पूरा भरोसा है कि इस परिवर्तन यात्रा के बाद पूरे प्रदेश में यह चर्चा चलेगी कि प्रदेश में इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे हरियाणा में उनकी परिवर्तन यात्रा आगे बढ़ रही है।

वैसे ही पार्टी को छोड़कर जाने वाले कार्यकर्ता व पदाधिकारी वापस पार्टी में अपनी आस्था दिखा रहे हैं। अभी बहुत सारे नेता और लोग उनके संपर्क में हैं। जो दूसरी पार्टियों को छोड़कर उनकी पार्टी का दामन थामेंगे। परिवर्तन यात्रा के दौरान ही उन सभी को पार्टी में शामिल किया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.